Getting your Trinity Audio player ready...
|
विवेक कुमार जैन
आगरा,27 जनवरी। आगरा में गुरुवार को कोरोना के 141 नये केस सामने आये हैं। जिससे सक्रिय केसों की संख्या 1531 हो गयी है। आगरा में अभी तक 34852 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 32862 ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने का रिकवरी रेट बढ़कर 94.29 फीसद हो गया है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 46० है।
अभी तक 23लाख 2० हजार 485 लोगों की जांच हो चुकी है। वहीं 34लाख 2० हजार 56० लोगों को वैक्सीन की पहली तथा 2० लाख पांच हजार 367 को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष के एक लाख 54 हजार 386 किशोरों में वैक्सीन लग चुकी है।
कोरोना से बचना है तो मास्क लगाना है
वैक्सीन ही बचाओ