Getting your Trinity Audio player ready...
|
विवेक कुमार जैन
आगरा 3 फरवरी।
चुनाव नजदीक आते ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। गुरुवार को काँग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी आगरा पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी आगरा की दक्षिण विधानसभा के कार्यालय मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि
भाजपा ने सबसे बड़ा जुठ, धोखा और भ्रष्टाचार अगर किसी के साथ किया है, तो वो है भगवान श्री राम। राम मंदिर का फैसला आये बहुत दिन हो गए लेकिन अभी तक मंदिर जमीन के ऊपर तक नही आया है। भाजपा मान चुकी है कि वह यूपी में हार रहे है, भाजपा की सरकार में अनुसूचित, अल्पसंख्यक, गरीबो के साथ उत्पीड़न होता है। ब्राह्मण इनके निशाने पर नंबर एक पर है। भाजपा उनके साथ पूरी दुश्मनी निभा रही है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश मे एक भी मुख्यमंत्री ब्राह्मण नही बनाया। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि
चुनाव के सारे सर्वे गलत साबित होंगे। 10 मार्च को भाजपा का सूर्य अस्त होगा और काँग्रेस का सूर्यास्त होगा। उत्तर प्रदेश में काँग्रेस का बनवास खत्म होगा और 10 मार्च को काँग्रेस की दोबारा बापसी होगी। चुनाव के दौरान भाजपा को जिन्ना याद आ रहे है, दूसरी सरकार के दंगे याद आ रहे है। भाजपा अपनी उपलब्धियों पर चुनाव नही लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार में खरबो रुपए का बजट है, जो जानवरो के लिए चारा भूसा आया था, वो सत्ता में बैठे हुए दलाल खा रहे है।