• Login
Thursday, October 16, 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
ADVERTISEMENT
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
Shahar ki Surkhiyan
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
No Result
View All Result

जीवन में हमेशा दुख देते हैं मिथ्या ज्ञान : जैन मुनि डॉक्टर मणिभद्र महाराज

#प्रमाद त्याग,ज्ञान को ग्रहण करें # ज्ञानी कभी दुखी नहीं होता

Vivek Jain by Vivek Jain
September 17, 2022
in आध्यात्मिक
Reading Time: 1min read
A A
0
जीवन में हमेशा दुख देते हैं मिथ्या ज्ञान : जैन मुनि डॉक्टर मणिभद्र महाराज

महावीर भवन जैन स्थानक में भक्तामर स्तोत्र संपुट महासाधना के दौरान मंत्रोच्चार करते मुनि डॉक्टर मणिभद्र महाराज

Getting your Trinity Audio player ready...

ये भी पढ़े

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

मंदिर वहीं बना है, जहां संकल्प लिया गया था

सदियों की परीक्षा के बाद राम आ गए है

आगरा 17 सितंबर। जैन मुनि एवं नेपाल केसरी डा.मणिभद्र महाराज ने कहा है कि तीर्थंकर आत्मा को ही ज्ञान मानते हैं। इसमें मिथ्या ज्ञान को कष्टकर माना गया है। वह हमेशा दुख देता है, जबकि सम्यक ज्ञान सुखदायक होता है।
राजामंडी के जैन स्थानक में हो रहे भक्तामर स्रोत पाठ के बाद शनिवार को प्रवचन करते हुए जैन मुनि ने कहा कि मिथ्या ज्ञान और मिथ्या विचार हमेशा दुख देते हैं। जिस प्रकार सूर्य का स्वभाव उष्णता और चंद्रमा का स्वभाव शीतलता है, उसी प्रकार आत्मा का स्वभाव ज्ञान है। ज्ञान भी दो प्रकार का होता है, मिथ्या ज्ञान और सम्यक ज्ञान। मिथ्या ज्ञान और मिथ्या विचार जीवन में हमेशा दुख देते हैं। बल्कि यह समझ लेना चाहिए कि यदि किसी को दुख मिल रहा है, मिथ्या ज्ञान का फल ही भोग रहा होगा।
जैन मुनि ने कहा कि सम्यक ज्ञान जिस व्यक्ति में होता है उसे सत्य और असत्य का बोध हो जाता है। लेकिन ज्ञानी व्यक्ति कभी दुखी नहीं होता। दुख और कष्ट दोनों अलग-अलग भाव रखते हैं। अगर हममें समस्याओं और कष्टों को झेलने की क्षमता है तो जीवन आराम से गुजारा जा सकता है।
आचार्य मांगतुंग ने भगवान आदिनाथ का गुणगान करते हुए कहा कि परमात्मा नकली और असली में भेद करने की शक्ति भी देते हैं। क्योंकि सभी के कल्याण की सोचने वाला व्यक्ति स्वयं अपने प्रकाश से आलोकित होता है। वह हीरे के समान होता है। क्योंकि हीरे को उजाले में रख दो या अंधेरे में वह तो चमकेगा ही। कांच का टुकड़ा तो सूर्य और चंद्रमा के प्रकाश से चमकता है। जब ये हट जाते है तो कांच की चमक खत्म हो जाती है। यानि हीरे और मणि को किसी और के प्रकाश की जरूरत नहीं पड़ती। इसी प्रकाऱ भगवान आदिनाथ अपने कैवल्य ज्ञान से स्वयं प्रकाशमान है। वे तो अपने ज्ञान को पूरे संसार में बांट रहे हैं।
जैन मुनि ने प्रमादी, ज्ञानी व्यक्ति पर प्रसंग सुनाते हुए कहा कि प्रमादी और आलसी व्यक्ति में अंतर होता है। आलसी व्यक्ति तो कुछ भी नहीं करना चाहता। प्रमादी व्यक्ति अच्छे काम को करने में आलस्य करता है, बेकार के काम में लगा रहता है। यही वजह है कि प्रमादी व्यक्ति जीवन में कुछ अच्छा नहीं कर पाता। अंत में वह रोता हुआ जीवन में आता है और होता हुआ ही जीवन से विदा हो जाता है। इसलिए जागरूक बनें। प्रमाद त्याग कर ज्ञान प्राप्त करें।
नेपाल केसरी ,मानव मिलन संस्थापक डॉक्टर मणिभद्र मुनि,बाल संस्कारक पुनीत मुनि जी एवं स्वाध्याय प्रेमी विराग मुनि के पावन सान्निध्य में 37 दिवसीय श्री भक्तामर स्तोत्र की संपुट महासाधना में शनिवार को बीसवीं गाथा का लाभ सुभाष सुनीता जैन,रत्नेश मनीषा जैन,अनिल सुषमा जैन परिवार लोहामंडी ने लिया। नवकार मंत्र जाप की आराधना रचना अतुल पारिख परिवार ने की। धर्म प्रभावना के अंतर्गत मधु बुरड़ की 25 आयंबिल एवम बालकिशन जैन, 6 एकासने ,उषा रानी लोढ़ा की एक वर्ष से निरंतर एकासाने की तपस्या निरंतर जारी है। एस.एस.जैन युवा संगठन के तत्वाधान में रविवार 18 सितंबर को महावीर भवन राजा की मंडी में दोपहर 2 बजे से एक “अहिंसा एवम पर्यावरण” विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ,जिसमे किसी भी उम्र के बच्चे भाग ले सकते है।

महावीर भवन जैन स्थानक में भक्तामर स्तोत्र संपुट महासाधना के दौरान मंत्रोच्चार करते मुनि डॉक्टर मणिभद्र महाराज
महावीर भवन जैन स्थानक में जैन मुनि डॉक्टर मणिभद्र महाराज के दर्शनों को पधारे श्रद्धालु गण
1
ADVERTISEMENT
Previous Post

मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन संबंधी पंचामृत युवा जागृति पखवाड़े का शुभारंभ कराया

Next Post

आप’ ने जनता के सामने छह महीने का प्रभावशाली रिपोर्ट कार्ड पेश किया

Vivek Jain

Vivek Jain

Related Posts

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति
Big Breaking

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
April 13, 2024
मंदिर वहीं बना है, जहां संकल्प लिया गया था
आध्यात्मिक

मंदिर वहीं बना है, जहां संकल्प लिया गया था

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 22, 2024
सदियों की परीक्षा के बाद राम आ गए है
Big Breaking

सदियों की परीक्षा के बाद राम आ गए है

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 22, 2024
खत्म हुआ 500 वर्षों का इंतजार, ठाठ से भव्य मंदिर में विराजमान हुए भगवान श्री राम
Big Breaking

खत्म हुआ 500 वर्षों का इंतजार, ठाठ से भव्य मंदिर में विराजमान हुए भगवान श्री राम

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 22, 2024
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर काशी में मनेगी दिवाली हर मंदिर और घर-घर होगा दीपोत्सव,15 लाख दीप…
Big Breaking

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर काशी में मनेगी दिवाली हर मंदिर और घर-घर होगा दीपोत्सव,15 लाख दीप…

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
December 7, 2023
Next Post
आप’ ने जनता के सामने छह महीने का प्रभावशाली रिपोर्ट कार्ड पेश किया

आप' ने जनता के सामने छह महीने का प्रभावशाली रिपोर्ट कार्ड पेश किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Updates

मौसम

Rashifal Updates

भाषा चुने

  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
  • Login

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In