• Login
Wednesday, October 15, 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
ADVERTISEMENT
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
Shahar ki Surkhiyan
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
No Result
View All Result

भाजपा यूपी में चलाएगी मिशन दोस्ती

लोकसभा चुनावों तक हर महीने BJP जोड़ेगी विपक्षी नेताओं का

shaherkisurkhiyan@gmail.com by shaherkisurkhiyan@gmail.com
July 25, 2023
in टॉप न्यूज़
Reading Time: 1min read
A A
0
भाजपा यूपी में चलाएगी मिशन दोस्ती
Getting your Trinity Audio player ready...

ये भी पढ़े

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

E.Paper शहर की सुर्खियां

लखनऊ, (SKS)।  उत्तर प्रदेश को लेकर भारतीय जनता पार्टी में बड़ी रणनीतियां बन रही हैं। इनमें एक सबसे अहम रणनीति का हिस्सा विपक्षी दलों के नेताओं को अपने साथ शामिल करने का भी बना है। केंद्र से लेकर राज्य के प्रमुख पार्टी नेताओं ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी अपनी तय योजना के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले तक प्रदेश की सभी प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेताओं को जो भारतीय जनता पार्टी की विचाधारा से ताल्लुक रखते हैं, उनको अपने साथ जोड़ने का महाअभियान चलाने जा रही है।

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चैधरी ने बातचीत में बताया कि जल्द और अलग अलग पार्टियों से जुड़े नेता उनके साथ आने वाले हैं।भाजपा ने 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इन्हीं तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सभी छोटे और बड़े सियासी दलों में सेंध लगानी शुरू कर दी है। इन नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया जा रहा है।

यही नहीं पार्टी अपनी नई रणनीति के मुताबिक जल्द ही और भी कई बड़े नेताओं को अपने साथ शामिल कर दूसरे दलों को कमजोर करते हुए 2024 की मजबूत टीम बना रही है। पार्टी ने इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी से लेकर बहुजन समाज पार्टी और उत्तर प्रदेश की अन्य स्थानीय पार्टियों के नेताओं समेत सुभासपा जैसी पार्टी को अपने साथ जोड़ लिया है। जबकि सोमवार को बसपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य राजपाल सैनी, सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी व जगदीश सोनकर, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, अंशुल वर्मा सहित सपा, बसपा, रालोद व कांग्रेस के नेताओं को अपने साथ कर लिया है।उत्तर प्रदेश में  BJP के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चैधरी कहते हैं कि अभी तो हमारे साथ कुछ लोग ही आए हैं। उनका कहना है कि आप देखते जाइए धीरे-धीरे बहुत से लोग हमारी पार्टी में जुड़ते जाएंगे। इसके पीछे तर्क देते हुए वह कहते हैं कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ाना चाहते हैं वह सब हमारे साथ जुड़ रहे हैं।

भूपेंद्र सिंह चैधरी कहते हैं कि वह उन सभी लोगों को अपने साथ जोड़ रहे हैं जिनकी विचारधारा उनकी पार्टी से मिल रही है। उनका कहना है कि उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का होना ही महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख दलों के बड़े नेता उनके संपर्क में हैं। वह कहते हैं कि जल्द ही उन सभी एक विचारधारा वाले नेताओं को अपने दल में शामिल करा के देश और प्रदेश में पार्टी के नेटवर्क को मजबूत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि उनके साथ जो लोग भी आ रहे हैं वह राजनीति के एक बड़े मुकाम पर पहुंचे हुए राजनेता है। इसलिए उनके अनुभवों से पार्टी भी मजबूत होगी और जनाधार भी बढ़ेगा।भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेताओं का मानना है कि इस मिशन दोस्ती अभियान के तहत उन सभी लोगों को जोड़ा जाना जो उनके साथ कंधे से कंध् ाा मिलाकर पार्टी को मजबूत कर सके। इस अभियान के तहत हर महीने उत्तर प्रदेश की हर छोटी बड़ी पार्टी से जुड़े प्रभावशाली नेताओं को जोड़ा जाना है। इसके लिए पार्टी के भीतर उन सभी दूसरे दलों के प्रमुख नेताओं की सूची भी बनाई जा चुकी है जो भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा के साथ जुड़ना चाहते हैं। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मिशन दोस्ती अभियान के तहत अब हर महीने भारी संख्या में ऐसे नेताओं को अपने साथ जोड़कर संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी के नेताओं के मुताबिक जल्द ही सपा बसपा कांग्रेस के पुरुष और बड़े नेता उनके साथ जुड़ने वाले हैं।भारतीय जनता पार्टी अपने इस अभियान में हर तरीके के सियासी समीकरणों को भी जोड़कर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। जिस तरह से भाजपा नेपश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक विपक्षी दलों को झटका दिया, भाजपा के नेताओं की नजर में वह महज एक शुरुआत भर है। पश्चिमी यूपी में सैनी समाज का बड़ा वोट बैंक है।

 

 

765
4
Tags: #BJPUTTARPRADESH
ADVERTISEMENT
Previous Post

कांग्रेस ने यूपी के हर जिले में सक्रिय रहने की बनाई रणनीति

Next Post

औद्योगिक विकास आयुक्त ने किया कोसी कोटवन औद्योगिक क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

shaherkisurkhiyan@gmail.com

shaherkisurkhiyan@gmail.com

Related Posts

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया
टॉप न्यूज़

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
May 26, 2024
हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति
Big Breaking

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
April 13, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 2, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 1, 2024
ई-पेपर

e.paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 31, 2024
Next Post
औद्योगिक विकास आयुक्त ने किया कोसी कोटवन औद्योगिक क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट का  निरीक्षण

औद्योगिक विकास आयुक्त ने किया कोसी कोटवन औद्योगिक क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Updates

मौसम

Rashifal Updates

भाषा चुने

  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
  • Login

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In