• Login
Saturday, June 21, 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
ADVERTISEMENT
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
Shahar ki Surkhiyan
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
No Result
View All Result

राजनीतिक दल नहीं, फैमिली ट्रस्ट हैं सपा, बसपा, कांग्रेस: स्वतंत्र देव

सामाजिक सम्पर्क अभियान में बोले स्वतंत्र देव, चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सके, यह भाजपा में ही सम्भव दशकों तक शोषित, पीड़ित, वंचित रहे तबके में मोदी-योगी सरकार लाई खुशहाली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश को लूटना और परिवार का कल्याण है विपक्षी दलों का लक्ष्य: स्वतंत्र देव

Editor@SKS by Editor@SKS
October 20, 2021
in टॉप न्यूज़, देश, राजनीति
Reading Time: 1min read
A A
0
विपक्ष कोई पार्टी नहीं बल्कि एक ट्रस्ट है: स्वतंत्रदेव सिंह
Getting your Trinity Audio player ready...

ये भी पढ़े

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

E.Paper शहर की सुर्खियां

लखनऊ, 19 अक्टूबर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस को “फैमिली ट्रस्ट” करार दिया है। पार्टी के सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत मंगलवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित द्वितीय सम्मेलन उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लोगों का सम्मान और कल्याण करने नहीं आए हैं वे देश-प्रदेश और लोगों को लूटने के लिए आए हैं। यह लोग वंशवाद को बढ़ाने और परिवारवाद चलाने आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल ‘फैमिली ट्रस्ट‘ है, जहां बड़े पदों पर सिर्फ परिवार के लोग ही बैठतें है और वहां सामान्य कार्यकर्ता की कोई हैसियत नहीं हैं। स्वतंत्र देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र दल है, जिसमें किसी भी जाति का गरीब, पिछ़ड़ा और वंचित व्यक्ति भी प्रदेश अध्यक्ष हो सकता है, प्रदेश का मुखिया हो सकता है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद लगातार सत्ता में रही कांग्रेस ने गरीबों की बात तो की, लेकिन गरीबी दूर नहीं की। कांग्रेस ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के अस्तित्व तक को नकार दिया और हिन्दू आंतकवाद जैसे शब्दों को गढने का काम किया। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे दल सिर्फ भ्रष्टाचार और वंशवाद के पोषक हैं, इनके लिए सत्ता अपना और अपने परिवार के हितों को पूरा करने का साधन मात्र है। इन दलों ने हमेशा देश, प्रदेश, गरीब, शोषित और वंचितों का अपमान किया है।

“योगी सरकार में किसी की हैसियत नहीं जो किसी बेटी को परेशान कर सके”

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में बेटियों के साथ सरेआम दुर्व्यवहार की घटनाएं होती थी और दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखी जाती थी, लेकिन आज योगी सरकार में किसी की हैसियत नहीं जो किसी बेटी को परेशान कर सके, जो परेशान करेगा सीधा जेल जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक चाय बेचने वाला, गरीब परिवार में जन्म लेने वाला देश का प्रधानमंत्री बनता है। कांग्रेसी खानदानियों ने पूरा देश लूटा है। आज एक ईमानदार, राष्ट्र भक्त, गरीबों का प्रधानसेवक देश का प्रधानमंत्री बना तो उसने अपने परिवार के लिए पक्का मकान नहीं दिया। परिवार का एक सदस्य सरकारी गाड़ी में नहीं बैठा। लेकिन देश के गरीबों को पक्का मकान देने का संकल्प लिया है। 2024 तक जिन गरीबों का मकान नहीं बना हैं, उन गरीबों के लिए पक्का मकान बनाने का काम पीएम मोदी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक तपस्वी के रूप में 24 घंटे अनुसूचित, गरीब, वंचित वर्ग के सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक उत्थान के लिए तथा उनके सम्मान के लिए कार्य कर रहे है। भाजपा सरकार में सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य हो रहा है। गांव, गरीब, किसान, शोषित, वंचित, पीड़ित सहित समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है। सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, केन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा लाल सिंह आर्य, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी ने भी अपने विचार रखे।

641
31
Tags: #BJP#Congress#SwatantraDevSingh
ADVERTISEMENT
Previous Post

देश संग विदेशों में धूम मचा रही यूपी की खादी

Next Post

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन व विजयदशमी उत्सव

Editor@SKS

Editor@SKS

Related Posts

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया
टॉप न्यूज़

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
May 26, 2024
हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति
Big Breaking

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
April 13, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 2, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 1, 2024
ई-पेपर

e.paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 31, 2024
Next Post
राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन व विजयदशमी उत्सव

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन व विजयदशमी उत्सव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Updates

मौसम

Rashifal Updates

भाषा चुने

  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
  • Login

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In