• Login
Wednesday, July 2, 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
ADVERTISEMENT
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
Shahar ki Surkhiyan
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
No Result
View All Result

आने वाले समय में भारत विश्व का मार्गदर्शन करेगा—रामलाल

Editor@SKS by Editor@SKS
September 22, 2021
in टॉप न्यूज़, देश, राजनीति
Reading Time: 1min read
A A
0
आने वाले समय में भारत विश्व का मार्गदर्शन करेगा—रामलाल
Getting your Trinity Audio player ready...

ये भी पढ़े

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

E.Paper शहर की सुर्खियां

विवेक कुमार जैन

आगरा,22 सितंबर । संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी चिकित्सक थे और द्वितीय सरसंघचालक श्री गुरुजी शिक्षक थे। अतः संघ का इन दोनों वर्गों से बहुत ही गहरा रिश्ता है। साथ ही संघ इनका बहुत सम्मान भी करता है। हमारे धर्म में जिसके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट करना हो, तो उसके प्रति माँ शब्द का का प्रयोग करते है। दुनिया में कोई ऐसा देश नही है जो अपने नाम में माता शब्द का प्रयोग करता हो वो एकमेव भारत देश ही है। यह कहना था यह कहना था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अ.भा. संपर्क प्रमुख रामलाल जी का।

रामलाल जी बुधवार को खंदारी स्थित जेपी सभागार में आगरा विभाग के तत्वावधान में आयोजित चिकित्सक व शिक्षकों की प्रबुद्ध संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज समाज को जातियों में बांटने का कार्य होता है, विशेषतः हिन्दू को। हमें इससे सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संघ में 1 घंटे एक जगह शाखा में एकत्रित होकर भारतीय संस्कृति के प्रतीक भगवा ध्वज के समक्ष अपना शारीरिक, मानसिक,चारित्रिक विकास करना ही संघ का कार्य है। उन्होंने कहा कि बीबीसी ने 90 के दशक में एक क्विज प्रतियोगिता में कहा था कि दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। संघ ही एक ऐसा संगठन है जिसमे शिशु से प्रौढ़ सभी आते हैं। संघ सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी संघ ही है। संघ झुग्गी झोपड़ी से लेकर पौश कॉलोनी तक में चलता है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है कि “I want a man with capital M” अर्थात विशेष गुणों से युक्त व्यक्ति चाहिए। भारत के पूर्व राष्ट्रपति- एपीजे अब्दुल कलाम जी ने कहा था कि यदि देश के सभी लोगों को nationalize कर दिया जाए तो सारी समस्याये खत्म हो जाएगी।
रामलाल जी ने कहा कि एक व्यक्तिगत चरित्र, दूसरा राष्ट्रीय चरित्र दोनों चरित्र परस्पर पूरक है।
डॉ हेडगेवार जी ने कहा था कि मैं कोई अलग कार्य नही कर रहा। हमारी भारतीय संस्कृति की जो समृद्ध परंपरा है वो आज के लोग भूलते जा रहे है,मैं बस उसी को हिन्दू समाज को स्मरण करने का कार्य कर रहा हूँ।

रामलाल जी ने कहा कि यदि शिक्षक होते तो मनोविज्ञान के शिक्षक होते क्योंकि उन्होंने समाज और राष्ट्र के मनोविज्ञान को अच्छे प्रकार से अध्य्यन किया और समझा था। भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जिसमें आयी हुई रूढ़ियों को छोडकर आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति है। डॉ हेडगेवार जी ने अंत मे एक निष्कर्ष निकाला कि यदि देश में national character तैयार होता है तो देश निश्चित ही परम वैभव पर पहुंचेगा। संघ सकारात्मक सोच में से निकला इस कारण संघ तोड़ने का नही जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में जिसके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट करना हो तो उसके प्रति माँ शब्द का का प्रयोग करते है। दुनिया मे कोई ऐसा देश नही है जो अपने नाम में माता शब्द का प्रयोग करता हो वो एकमेव भारत देश ही है।

रामलाल जी ने कहा कि कोरोना समय मे भारत ने कोरोना की दवा को विदेशों में भेजकर बसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया। देश मे एक राष्ट्रीयता का उदय हुआ है,जिस कारण नेटवर्किंग और इको सिस्टम की वजह से विकृत मानसिकता का समूह भारत को तोड़ने का प्रयास करता रहता है और कोई पत्रकार भी राष्ट्रीयता की बात करे तो उस पर भी हमलावर रहता हैं। वर्तमान समय मे एक जागरूक समाज की आवश्यकता है,हम जहां भी हो वहां जागरूक नागरिक होने का परिचय दें। देश की सामाजिक,धार्मिक,आद्यात्मिक तीनो शक्तियां मिलकर आने बाले समय मे भारत विश्व का मार्गदर्शन करेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डाॅ. आरसी मिश्रा व मुख्यअतिथि के रूप में केंद्रिय हिंदी संस्थान की निदेशिका डाॅ. वीना शर्मा और विभाग संघचालक मंच पर उपस्थित रहे। संचालन विभाग संपर्क प्रमुख सीए संजीव माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम में ब्रजसंवाद मासिक पत्रिका के नवीन अंक का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक डाॅ. हरीश जी, सह प्रांत प्रचारक धर्मेद्र जी, प्रांत कार्यवाह प्रमोद शर्मा, प्रांत प्रचार प्रमुख केशवदेव शर्मा, सह प्रचार प्रमुख कीर्तिकुमार, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुलश्रेष्ठ, हरीशंकर शर्मा, एसएन मेडीकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. प्रशांत गुप्ता, डीईआई के निदेशक पीके कालरा, मनमोहन निरंकारी, डाॅ. प्रशांत लवानियां, आदि उपस्थित रहे।

638
25
Tags: #Ramlal
ADVERTISEMENT
Previous Post

जंगीपुर विधानसभा में खराब सड़कों को लेकर सियासत तेज हो गई है। सपा विधायक जंगीपुर के सड़कों में गडढ़े को लेकर धरना प्रदर्शन किए

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाशिंगटन डी.सी पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत

Editor@SKS

Editor@SKS

Related Posts

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया
टॉप न्यूज़

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
May 26, 2024
हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति
Big Breaking

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
April 13, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 2, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 1, 2024
ई-पेपर

e.paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 31, 2024
Next Post
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाशिंगटन डी.सी पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाशिंगटन डी.सी पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Updates

मौसम

Rashifal Updates

भाषा चुने

  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
  • Login

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In