Getting your Trinity Audio player ready...
|
विवेक कुमार जैन आगरा,2 फरवरी।
आगरा में कोरोना के 24 घंटे में 4862 सैंपल लिए गए हैं जिससे बीते 24 घंटे में कोरोना के 91 केस मिले हैं। कोरोना संक्रमित 165 ठीक हो गए। कोरोना के एक्टिव केस 606 हैं।
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में बुधवार को एक और मौत हुई है। जनवरी में कोरोना की तीसरी लहर में केस बढऩे लगे। कोरोना की तीसरी लहर में आगरा में यह पांचवीं मौत हुई है।
आगरा में मार्च 2020 में कोरोना का पहला केस मिला था, 2021 में कोरोना की दूसरी लहर में हाहाकार मच गया और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई। अब 2022 में कोरोना के केस तेजी से बढऩे के बाद कम होने लगे हैं। कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में 463 मरीजों की मौत हुई है। आगरा में 35 लाख चार हजार 891 को वैक्सीन की पहली तथा 21 लाख 45 हजार 788 को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं 15 से 18 वर्ष के 195060 किशोरों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है। आगरा में मरीजों के ठीक होने का रिकवरी रेट बढ़कर 97 फीसद हो गया है।