Getting your Trinity Audio player ready...
|
नई दिल्ली, । कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल जम्मू कश्मीर में है। जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले को लेकर केंद्र पर कई सवाल उठाए हैं। भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे सर्जिकल स्ट्राइक के बाद करती है कि हमने इतने मार दिए, लेकिन प्रमाण कुछ नहीं है।
दिग्विजय सिंह के इस बनायें के बाद कांग्रेस ने उनके बयान से कन्नी काटते हुए कहा कि यह दिग्विजय सिंह का अपना निजी बयान है , लेकिन इस बयान के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गयी है , बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से जितना दर्द पाकिस्तान को नहीं उससे ज्यादा कांग्रेस को है , इस बयान से कांग्रेस कि पाकिस्तान परस्ती दिखाई पढ़ती है ।
आपको बता दें कि उरी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था। इसके अलावा पुलवामा अटैक के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान को एयर स्ट्राइक के जरिए जवाब दिया गया था। केंद्र की मोदी सरकार इसे अपनी बड़ी कामयाबी मानती हैं। लेकिन विपक्ष लगातार इसकी आलोचना करता रहता है।केंद्र पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा कि 370 हटाने से फायदा किसका हुआ। वे कहते थे कि आतंकवाद समाप्त हो जाएगा। हिंदुओं का बोलबाला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब से धारा 370 हटी है, आतंकवाद बढ़ गया है। रोज कुछ ना कुछ घटना हो रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि एक जमाने में आतंकवाद घाटी तक सीमित था। लेकिन अब धीरे-धीरे यह राजौरी पुंछ और डोडा तक आ रहा है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि हुकूमत क्या चाहती है, हुकूमत यहां का फैसला नहीं कराना चाहती हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार यहां के समस्या का निदान नहीं करना चाहती है। भाजपा की केंद्र सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार समस्या को कायम रखना चाहती हैं ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी सिनेमा बनती रहे और और हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत फैलता रहे।