• Login
Thursday, July 10, 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
ADVERTISEMENT
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
Shahar ki Surkhiyan
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
No Result
View All Result

आगरा की नौ विधानसभाओं पर एक बार फिर भाजपा का परचम फहरा

सबसे कम अंतर से जीतीं बाह की पक्षालिका सिंह, 24 हजार रहा जीत का अंतर * बेबीरानी मौर्य 76 हजार से अधिक मतों से जीतीं *योगेन्द्र उपाध्याय 56 हजार से अधिक मतों से जीते * डॉ. धर्मेश की 48 हजार से अधिक की जीत

Vivek Jain by Vivek Jain
March 10, 2022
in Big Breaking, उत्तर प्रदेश, टॉप न्यूज़, राजनीति, शहर
Reading Time: 1min read
A A
0
Getting your Trinity Audio player ready...

ये भी पढ़े

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

महिला समन्वय संगठन गाजियाबाद विभाग की बहनों ने पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा

विवेक कुमार जैन
आगरा, 10 मार्च। प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए आज सम्पन्न हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने जिले में नया कीर्तिमान बनाते हुए एक बार फिर सभी नौ सीटों पर कब्जा कर लिया। वर्ष 2017 के चुनावों में भी पार्टी सभी सीटों पर काबिज होने में सफल रही थी। आगरा उत्तर सीट से भाजपा के सिटिंग विधायक रहे पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने इस चुनाव में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी के शब्बीर अब्बास को 1,12,371 मतों से हराया। पुरुषोत्तम ने 1,53,817 मत प्राप्त किये। जबकि शब्बीर को 41,447 मत मिले। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के ज्ञानेंद्र रहे। उन्हें 34,403 मत मिले।
जिले में बाह सीट पर भाजपा की सिटिंग विधायक रानी पक्षालिका सिंह की जीत का अंतर सबसे कम रहा। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मधुसूदन शर्मा को 24,235 मतों से हराया। पक्षालिका को 78,360 मत मिले। मधुसूदन को 54,125 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर बसपा के नितिन वर्मा रहे। उन्हें 50,618 मत मिले।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने आगरा ग्रामीण सीट पर 1,37,310 मतों के साथ जीतीं। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी की किरणप्रभा केशरी को 76,608 मतों से हराया। किरण को 60,702 मत मिले। तीसरे स्थान पर सपा-रालोद गठबंधन के महेश ठाकुर रहे। उन्हें 52,731 मत मिले।
आगरा छावनी से भाजपा के सिटिंग विधायक व राज्य मंत्री रहे डॉ. जीएस धर्मेश ने 1,17,796 वोट हासिल करते हुए जीत हासिल कर ली। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के कुंवर चन्द्र वकील को 48,697 वोटों से हराया। कुंवर चन्द्र को 69,099 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के भारतेन्द्र कुमार अरुण को 54,409 वोट मिले।
आगरा दक्षिण सीट पर भाजपा के सिटिंग विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने 1,09,262 मतों के साथ जीत पाई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के विनय अग्रवाल को 56,640 मतों से हराया। विनय को 52,622 मत मिले। तीसरे स्थान पर बसपा के रवि भारद्वाज रहे। उन्हें 38,219 मत मिले।
फतेहाबाद सीट पर भाजपा के छोटेलाल वर्मा ने 108,577 मतों के साथ जीत पाई। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की रूपाली दीक्षित को 53,392 मतों से हराया। रूपाली को 55,185 मत मिले। तीसरे स्थान पर बसपा के शैलेंद्र सिंह रहे। उन्हें 40,896 मत मिले।
आगरा एत्मादपुर सीट पर भाजपा के डॉ. धर्मपाल सिंह ने 1,35,125 मतों के साथ जीत पाई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के प्रबल प्रताप सिंह को 46,445 मतों से हराया। प्रबल को 88,680 मत मिले। तीसरे स्थान पर सपा के वीरेंद्र सिंह चौहान रहे। उन्हें 42,626 मत मिले।
आगरा की खेरागढ़ सीट पर भाजपा के भगवान सिंह कुशवाह ने 96,574 मतों के साथ जीत पाई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार को 36,497 मतों से हराया। सिकरवार को 60,077 मत मिले। तीसरे स्थान पर बसपा के गंगाधर कुशवाह रहे। उन्हें 28,988 मत मिले।
आगरा की फतेहपुरसीकरी सीट पर भाजपा के चौधरी बाबूलाल ने 1,11,519 मतों के साथ जीत पाई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-रालोद गठबंधन के ब्रजेश चाहर को 47,011 मतों से हराया। ब्रजेश को 64,508 मत मिले। तीसरे स्थान पर बसपा के महेश कुमार रहे। उन्हें 59,530 मत मिले।

 

आगरा उत्तर  – भाजपा विजयी प्रत्याशी                          आगरा  छावनी  – भाजपा विजयी प्रत्याशी 

पुरोषत्तम खंडेलवाल                                                            डॉक्टर जी एस धर्मेश 

   

आगरा दक्षिण – भाजपा विजयी प्रत्याशी                          आगरा खेरागढ़    – भाजपा विजयी प्रत्याशी 

योगेंद्र उपाधयाय                                                          भगवान् सिंह कुशवाहा 

       

आगरा फतेहाबाद  – भाजपा विजयी प्रत्याशी          आगरा ग्रामीण   – भाजपा विजयी प्रत्याशी   

छोटे लाल वर्मा                                                  बेबी रानी मौर्या 

             

आगरा बाह भाजपा विजयी प्रत्याशी                    आगरा फतेहपुर सीकरी – भाजपा विजयी प्रत्याशी   

      पक्षालिका सिंह                                                 चौधरी बाबूलाल 

आगरा एत्मादपुर  – भाजपा विजयी प्रत्याशी   

डॉक्टर धर्मपाल 

653
135
Tags: #AGRANEWS#UPAssemblyElection
ADVERTISEMENT
Previous Post

बीजेपी को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं मोदी

Next Post

आगरा में आप की सभी नौ विधानसभा सीटों पर जमानत जब्त

Vivek Jain

Vivek Jain

Related Posts

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया
टॉप न्यूज़

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
May 26, 2024
हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति
Big Breaking

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
April 13, 2024
महिला समन्वय संगठन गाजियाबाद विभाग की बहनों ने पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा
उत्तर प्रदेश

महिला समन्वय संगठन गाजियाबाद विभाग की बहनों ने पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
March 7, 2024
आंदोलन के नाम पर देश विरोधी तंत्र हुआ सक्रिय
Big Breaking

आंदोलन के नाम पर देश विरोधी तंत्र हुआ सक्रिय

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 20, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 2, 2024
Next Post
आगरा में आप की सभी नौ विधानसभा सीटों पर जमानत जब्त

आगरा में आप की सभी नौ विधानसभा सीटों पर जमानत जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Updates

मौसम

Rashifal Updates

भाषा चुने

  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
  • Login

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In