• Login
Sunday, May 18, 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
ADVERTISEMENT
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
Shahar ki Surkhiyan
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
No Result
View All Result

चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर से 8500 खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा दल भाग लेगा: श्री अनुराग ठाकुर

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में पांच पारंपरिक खेल शामिल: केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के प्रतीक चिन्ह, गीत, जर्सी और शुभंकर आज पंचकुला में लॉन्च किए गए

Editor@SKS by Editor@SKS
May 7, 2022
in Big Breaking, टॉप न्यूज़, देश, स्पोर्ट्स
Reading Time: 1min read
A A
0
चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर से 8500 खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा दल भाग लेगा: श्री अनुराग ठाकुर
Getting your Trinity Audio player ready...

ये भी पढ़े

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

आंदोलन के नाम पर देश विरोधी तंत्र हुआ सक्रिय

चंडीगढ़ / पंचकूला

चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर से 8500 खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा दल भाग लेगा। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने यह बात आज पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के प्रतीक चिन्ह, गीत, जर्सी और शुभंकर को लॉन्च करने के दौरान कही। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश की कुल आबादी में महज दो प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ हरियाणा ने अधिकांश खेल प्रतियोगिताओं में देश को सबसे अधिक पदक दिलाए हैं। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, हरियाणा के खेल मंत्री श्री संदीप सिंह, पूर्व जलशक्ति राज्यमंत्री, भारत सरकार श्री रतन लाल कटारिया और हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल भी उपस्थित थे।

पारंपरिक खेलों के संरक्षण पर जोर देते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि पांच पारंपरिक खेल – गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मल्लखंब और योगासन – आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि यूथ गेम्स और हाल ही में संपन्न हुए खेलो इंडिया के तहत यूनिवर्सिटी गेम्स निश्चित रूप से युवाओं को भविष्य में बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने कहा कि भारत सरकार एथलीटों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किए जा रहे अपने प्रयासों को लेकर सजग है।

wps3

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार इस आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर रही है। उन्होंने राज्य को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मेजबानी करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह राज्‍य देश के लिए सिर्फ खाद्यान्नों का ही उत्पादन नहीं कर रहा, बल्कि अपने खिलाड़ियों के माध्यम से पदक भी अर्जित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छे हैं।

wps4

इस अवसर पर, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा के खेल मंत्री श्री संदीप सिंह, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता और पूर्व जलशक्ति राज्यमंत्री श्री रतन लाल कटारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

wps5

 ‘जया‘ नाम का काला हिरण और ‘विजय’ नाम का बाघ खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभंकर हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-21 के लिए हरियाणा के शुभंकर का नाम ‘धाकड़’ है। चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 जून से 13 जून के दौरान हरियाणा में होने जा रहा है।

 

924
67
Tags: @Anuragthakur#KheloIndia
ADVERTISEMENT
Previous Post

‘भारत जलवायु कार्रवाई में विश्व में अग्रणी रहा है’: श्री नायडु

Next Post

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव सामाजिक क्रांति का बने वाहक : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Editor@SKS

Editor@SKS

Related Posts

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया
टॉप न्यूज़

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
May 26, 2024
हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति
Big Breaking

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
April 13, 2024
आंदोलन के नाम पर देश विरोधी तंत्र हुआ सक्रिय
Big Breaking

आंदोलन के नाम पर देश विरोधी तंत्र हुआ सक्रिय

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 20, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 2, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 1, 2024
Next Post
लाड़ली लक्ष्मी उत्सव सामाजिक क्रांति का बने वाहक : मुख्यमंत्री श्री चौहान

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव सामाजिक क्रांति का बने वाहक : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Updates

मौसम

Rashifal Updates

भाषा चुने

  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
  • Login

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In