• Login
Sunday, May 18, 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
ADVERTISEMENT
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
Shahar ki Surkhiyan
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
No Result
View All Result

क्या कांग्रेस शासित राज्यों में लागू हैं प्रतिज्ञाएं?, जवाब दें प्रियंका: सुरेश खन्ना

खन्ना ने पूछा, क्या राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब देश में नहीं है?, प्रतिज्ञाओं को पहले इन राज्यों में लागू करें, फिर करें घोषणा, बोले-प्रियंका का नाम प्रियंका घोषणा कर देना चाहिए प्रवासी पक्षियों की तरह प्रियंका को भी चुनाव में ही प्रदेश की जनता की याद आती है यह वही कांग्रेस है, जिसने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन कभी कुछ नहीं किया समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ मिल रहा

Editor@SKS by Editor@SKS
October 23, 2021
in टॉप न्यूज़, देश, राजनीति
Reading Time: 1min read
A A
0
जीएसटी काउंसिल की 45वीं बैठक 17 सितंबर, 2021 को लखनऊ में होगी आयोजित
Getting your Trinity Audio player ready...

ये भी पढ़े

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

E.Paper शहर की सुर्खियां

23 अक्तूबर, लखनऊ। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं पर कहा कि सिवाय चुनावी लॉलीपाप के अलावा कुछ नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल किया कि क्या कांग्रेस शासित राज्यों में यह प्रतिज्ञाएं लागू हैं? क्या राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब देश में नहीं है? जवाब दें प्रियंका। इन प्रतिज्ञाओं को पहले कांग्रेस शासित राज्यों में लागू कर दिखाएं, फिर उत्तर प्रदेश में घोषणा करें। उन्होंने कहा कि प्रियंका का नाम प्रियंका घोषणा कर देना चाहिए।
यह बातें उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका, प्रतिज्ञा के नाम पर लोगों को भरमाने की कोशिश कर रही हैं। जिस पार्टी का देश में और न प्रदेश में वजूद बचा है, वह पार्टी अब येन केन प्रकारेणन सत्ता के लिए लालायित है। उन्होंने कहा कि प्रवासी पक्षियों की तरह प्रियंका को भी चुनाव में ही प्रदेश की जनता की याद आती है। इस बार प्रदेश की जनता इनके चुनावी पर्यटन को हमेशा के लिए समाप्त करने वाली है।
उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन गरीबों के लिए कभी कुछ नहीं किया। जबकि प्रदेश में योगी सरकार पहली बार 45 लाख गरीबों को आवास से लेकर, निशुल्क एक करोड़ 41 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन, एक करोड़ 67 लाख से अधिक लोगों को गैस कनेक्शन और 15 करोड़ गरीबों को निशुल्क राशन आदि दे रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश में आज उत्तर प्रदेश दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हर जरूरतमंद के साथ सरकार खड़ी रही। निशुल्क जांच, इलाज से लेकर घर-घर निशुल्क दवा वितरित की गई। वैक्सीन भी फ्री में लगाया जा रहा है। प्रदेश में प्रधानमंत्री जन आरोग्य (आयुष्मान) योजना के तहत करीब साढ़े छह करोड़ और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 42 लाख से अधिक लोगों को पांच लाख रुपए तक का बीमा कवर दिया गया है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। जबकि ढाई करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है।

68 लाख से अधिक छात्रों को जल्द मिलेगा निशुल्क स्मार्टफोन या टैबलेट
उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार योगी सरकार में महिलाओं के सशक्तीकरण और स्वावलंबन के लिए सबसे ज्यादा कार्य किया है। सरकार की ओर से जल्द 68 लाख से अधिक छात्रों, परीक्षार्थियों और अभ्यर्थियों को निशुल्क स्मार्टफोन या टैबलेट दिया जाने वाला है। प्रदेश में 36 हजार करोड़ रुपए से 86 लाख किसानों की कर्ज माफी की गई है। प्रदेश में पहली बार एक, दो नहीं कई फसलों को सीधे किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। सरकार की ओर से प्रदेश में फसलों की रिकॉर्ड खरीद की जा रही है।

कांग्रेस देश की एकमात्र ऐसी पार्टी, जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी: खन्ना
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस का शासनकाल देखा है। कांग्रेस राज में लोगों का जीना मुहाल हो गया था। खून पसीने की जनता की गाढ़ी कमाई भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ रही थी। चारों तरफ लूट मची थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है। सुना है यूपी कांग्रेस में भी घोटाला हो गया, जिस कारण प्रदेश कोषाध्यक्ष को हटाना पड़ गया।

589
91
Tags: #Congress#PriyankaGandhi#SureshKumarKhanna
ADVERTISEMENT
Previous Post

भ्रष्‍टाचार पर सबसे बड़ा प्रहार तकनीक बनी हथियार

Next Post

महाभारत का कलयुगी अवतार था सपा शासन: योगी

Editor@SKS

Editor@SKS

Related Posts

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया
टॉप न्यूज़

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
May 26, 2024
हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति
Big Breaking

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
April 13, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 2, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 1, 2024
ई-पेपर

e.paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 31, 2024
Next Post
यूं ही नहीं किसीको बच्चे प्यार से टॉफी बाबा कहते -सूबे के  रहबर की सब पर नजर, सबकी खबर

महाभारत का कलयुगी अवतार था सपा शासन: योगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Updates

मौसम

Rashifal Updates

भाषा चुने

  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
  • Login

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In