Getting your Trinity Audio player ready...
|
लखनऊ। भारत सिंह
लखनऊ में 13 से 15 फरवरी के बीच होने वाले G-20 की तैयारियां तेज हो गई है। सीएम योगी ने कहा कि ये हम सब के लिए गर्व के पल हैं। भारत को G-20 सम्मेलन का प्रतिनिधि्त्व करने का मौका मिला है। इसमें उत्तर प्रदेश के शहरों का भी चयन हुआ है। इसमें लखनऊ भी एक है। आइए मिलकर आयोजन को सफल बनाए। सीएम योगी ने बताया, भारत ने हमेशा पूरी दुनिया को एक परिवार मानने की बात कही है। जी-20 दुनिया के वे बीस बड़े देश हैं, जहां विश्व की 60 फीसदी आबादी निवास करती है। 75 प्रतिशत ट्रेड पर उनका अधिकार है। साथ ही 85 प्रतिशत जीडीपी, इनोवेशन, रिसर्च और पेटेंट पर अधिकार है।मुख्यमंत्री ने कहा, दुनिया आज भारत की ओर उत्साह और उमंग के साथ देख रही है। वन अर्थ, वन फैमली, वन फ्यूचर की भावना को ध्यान में रखते हुए भारत की सोच को सच साबित करने का मौका यूपी को मिला है। दुनिया के बीस बड़े देशों के प्रतिनिधि और 9 मित्र देशों के प्रतिनिधि भी इस आयोजन के साथ जुड़ेंगे। पूरी दुनिया को यह संदेश देना है कि मानवता पर जब भी संकट आएगा, तब भारत की ओर आधा भी निगाहों से देखा जाएगा। उस समय भारत दुनिया को नेतृत्व देगा। संकट से उभारकर नई राह दिखाएगा।उन्होंने कहा, भारत की सनातन सोच को हमें उजागर करने का अवसर मिला है। दुनिया ने माना कि वैश्विक संकट के इस दौर में प्रधानमंत्री मोदी के रूप में एक मात्र ऐसा यशस्वी नेतृत्व हैं, जो दुनिया को संकट से उभार सकता है। भारत में कभी भी मेरा और तेरा भी भावना नहीं रही।सीएम ने बताया, फरवरी माह उत्तर प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। यूपी 10 से 12 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन की तैयारी रहा है। पूरी दुनिया और देशभर से हर बड़ा निवेशक और उद्यमी यहां आकर प्रदेश की समृद्धि औरसामर्थ्य के साथ अपने को जोड़ने का प्रयास करेगा।यहां 10 हजार से ज्यादा उद्यमी आएंगे।