• Login
Sunday, July 6, 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
ADVERTISEMENT
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
Shahar ki Surkhiyan
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
No Result
View All Result

कांग्रेस शुरू करेगी मंहगाई के विरूद्ध, ‘‘मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा

14 नवम्बर से 24 नवम्बर तक ‘‘भाजपा भगाओ मंहगाई हटाओ’’ नारे के साथ होगी पदयात्रा प्रदेश की सभी 403 सभाओं में 32,240 किमी की होगी पदयात्रा, 24,180 ग्राम सभा स्तरीय बैठक और 5000 नुक्कड़ सभाओं का होगा आयोजन

Editor@SKS by Editor@SKS
November 10, 2021
in टॉप न्यूज़, देश, राजनीति
A A
0
कांग्रेस शुरू करेगी मंहगाई के विरूद्ध, ‘‘मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा
Getting your Trinity Audio player ready...

ये भी पढ़े

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

E.Paper शहर की सुर्खियां

लखनऊ, 10 नवंबर 2021

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महंगाई के विरूद्ध उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘‘महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा’’ का आयोजन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवंबर से 24 नवंबर तक प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में निकाली जाएगी। जिसका मुख्य नारा ‘‘भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ’’ है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों एवं जन विरोधी कार्यो तथा चंद उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने की नियत के कारण देश प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल हो चुकी है।

मंहगाई चरम पर है, खाद्य पदार्थो जैसे सब्जियां, तेल, राशन, इत्यादि सभी ऐतिहासिक रिकार्ड स्तर पर मंहगें हैं, तो डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों ने आम आदमी को बेहाल कर दिया है। डीजल के दाम बढ़ने से तमाम वस्तुओं की ढुलाई दर बढ़ जाने के कारण मंहगाई आसमान पर है। कृषि उपकरण, कीटनाशक, खाद, बीज, पानी सभी कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने कृषि लागत कई गुना बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश में बिजली पूरे देश में सबसे मंहगी है। ईंट, सीमेंट, सरिया, आदि घर बनाने में उपयोग आने वाली वस्तुओं की कीमत बढ़ने से भी लोग परेशान हैं। मंहगाई का रिकार्ड बना चुकी मोदी, योगी सरकार की गरीब एवं आमजनों के प्रति संवेदनहीनता को संज्ञान में लेते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी इस यात्रा का आयेजन कर रही है। यात्रा के माध्यम से महंगाई के विरुद्ध जनता के साथ मिलकर सरकार पर महंगाई पर रोक लगाने एवं जन विरोधी नीतियों में परिवर्तन करने का दबाव बनायेगी।

इस यात्रा के अंतर्गत ‘‘भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ’’ के नारे के साथ प्रत्येक विधानसभा में प्रतिदिन कम से कम 10 किलोमीटर की पदयात्रा सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक दिन यह पदयात्रा न्यूनतम सात ग्राम सभाओं/वार्डो में की जायेगी। यात्रा के दौरान महंगाई की मौजूदा स्थिति पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र का प्रत्येक घर में वितरण किया जायेगा। पदयात्रा के मार्ग में आने वाले स्थानीय हाट व बाजार में शाम को रोजाना एक नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया जायेगा। दो दिन की पदयात्रा के बाद एक दिन का विश्राम रहेगा। कुल मिलाकर यह पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा में चार टुकड़ों में 8 दिन संचालित होगी। जिसमें न्यूनतम 80 किलोमीटर की पदयात्रा यात्रा की जायेगी। पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 60 ग्राम सभा/वार्डों से होकर निकलेगी। इस तरह प्रत्येक विधानसभा में कुल 8 नुक्कड़ सभाएं आयोजित होगी। पूरे प्रदेश में 32,240 किलोमीटर की पदयात्रा, 24,180 ग्राम सभा स्तरीय बैठक और 5000 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा।

यात्रा का रूट तय करने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष को दी गयी है, जिसके लिए 10 नवम्बर, 11 नवम्बर और 12 नवंबर को तैयारी बैठकर यात्रा को सुचारू तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कार्य वितरण एवं जिम्मेदारी तय की जायेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

283
99
Tags: #ChildrensDay#Congress#JawaharlalNehru
ADVERTISEMENT
Previous Post

‘बनें यूपी की आवाज

Next Post

पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्मारक को दी श्रद्धांजलि

Editor@SKS

Editor@SKS

Related Posts

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया
टॉप न्यूज़

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
May 26, 2024
हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति
Big Breaking

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
April 13, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 2, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 1, 2024
ई-पेपर

e.paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 31, 2024
Next Post
पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्मारक को दी श्रद्धांजलि

पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्मारक को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Updates

मौसम

Rashifal Updates

भाषा चुने

  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
  • Login

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In