• Login
Tuesday, July 1, 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
ADVERTISEMENT
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
Shahar ki Surkhiyan
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
No Result
View All Result

देश को दिशा दिखाने वाला प्रदेश, गरीबी से भरा हुआ है- प्रियंका गांधी

भाजपा ने यूपी में लोगों लोगों राशन पर निर्भर कर उन्हें गरीबी में धकेल दिया-प्रियंका गांधी कांग्रेस उत्तर प्रदेश से बेरोजगारी, गरीबी दूर कर विकसित करेगी- प्रियंका गांधी महंगाई, बेरोजगारी, छुट्टा जानवरों के मुद्दे पर भाजपा पर साधा निशाना

Editor@SKS by Editor@SKS
February 24, 2022
in देश, राजनीति, राज्य
Reading Time: 1min read
A A
0
जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस- प्रियंका गांधी
Getting your Trinity Audio player ready...

ये भी पढ़े

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

महिला समन्वय संगठन गाजियाबाद विभाग की बहनों ने पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा

भगवान् श्रीराम के मंदिर में पुनः प्राणप्रतिष्ठा के बाद बहेगी विकास की लहर

लखनऊ, 24 फरवरी 2022

कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज बाराबंकी और गोंडा की विधानसभाओं में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया और रोडशो कर कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट देने की अपील। अपने संबोधन में उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, छुट्टा जानवरों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती महान है, इस धरती ने रफ़ी अहमद किदवई जैसे आजादी की लड़ाई लड़ने वाले नेता दिए। उन्होंने कहा सबसे ज्यादा नौजवानों की ऊर्जा उत्तर प्रदेश में हैं। यहां की धरती उपजाऊ है, यहां खेती अच्छे से हो सकती है। यहां के शिक्षित नौजवानों को सक्षम किया जाए, तो देश की तरक्की में वह सर्वाधिक भागीदारी दे सकते हैं। हमेशा उत्तर प्रदेश की राजनीति ने देश को दिशा दिखाई। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में परिस्थितियां यह हैं की यहाँ गरीबी है, बेरोजगारी है, महंगाई से लोग परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री पूरी दुनिया घुमते हैं और वहां दिल्ली की सीमा पर 700 किसानों की मौत हो जाती है, प्रधानमंत्री मिलने तक नहीं गए। प्रधानमंत्री 16 हजार करोड़ के दो हवाई जहाज खरीदते हैं, लेकिन गन्ना किसानों का बकाया नहीं दिया जाता है। जब उनके ही मंत्री के बेटे ने लखीमपुर में 6 किसानों को अपनी जीप के नीचे कुचल डाला, तब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री क्यों किसानों से, पीड़ितों से मिलने नहीं गए। उस मंत्री का इस्तीफा भी नहीं मांगा, प्रधानमंत्री उसके साथ मंच साझा करते हैं।

श्रीमती गांधी ने कहा कि इस सरकार ने एक बोरा राशन दिला दिया, खातों में कुछ पैसे भिजवा दिए, उनको लगता है कि उनकी जिम्मेदारी ख़त्म। भाजपा ने लोगों को एक बोरे राशन पर निर्भर बना दिया, लोगों को गरीब बना दिया। आपको रोजगार इसलिए नहीं मिल रहा है, क्योंकि आप बेरोजगार होंगे, तो आपमें गुस्सा चढ़ेगा, आप में आत्मविश्वास नहीं होगा, तो आपको फुसलाना आसान हो जाएगा। इसीलिए जब आपके सामने धर्म-जाति की बात होगी तो आप जज्बात के आधार पर उनको वोट दोगे। वह जानबूझकर जनता को गरीब बना रहे हैं। जानबूझकर उन उद्योगों को मोदी के उद्योगपति मित्रों को बेचा जा रहा है, जिनसे हजारों नौकरियां मिल सकती हैं।

उन्होंने कहा प्रदेश की तीनों पार्टियां एक बिसात पर खेल रही हैं, यह प्रदेश का कोई विकास नहीं करने वाली हैं। इनसे सिर्फ और सिर्फ इनके नेताओं और इनके बड़े उद्योगपति मित्रों का ही विकास होगा। यह प्रदेश इस देश को दिशा दिखाने वाला प्रदेश है और आज गरीबी से भरा हुआ है। आप आंखें नहीं खोलेंगे और हर चुनाव में जाति-धर्म के आधार पर वोट देते रहेंगे, तो आपको इस खाई से कोई नहीं निकाल पाएगा, जिसमें आपको जानबूझकर धकेला गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खोखली घोषणाएं नहीं कर रही हैं। हम समस्याओं के समाधान के रोडमैप के साथ आपके सामने आए हैं।

श्रीमती गांधी ने कहा कि लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। बीते पांच वर्ष में नौजवानों के रोजगार के लिए इस सरकार ने कुछ नहीं किया, महिलाओं पर रोज अत्याचार हो रहे हैं, किसान और नौजवान छुट्टा जानवरों से खेतों की रखवाली कर रहे हैं। किसानों को खाद नहीं मिलती, उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। नोटबंदी और जीएसटी से छोटे दुकानदार उबर ही रहे थे कि कोरोना में अनियोजित लॉकडाउन कर दिया गया। इससे उनका व्यवसाय चौपट हो गया। इस सरकार ने कोई राहत नहीं दी। कांग्रेस ने बुनकरों के लिए एक विशेष पैकेज बनाया था, अब उसे भी ख़त्म कर दिया गया। प्रदेश की असलियत आपके सामने हैं, परिस्थितियां गंभीर हैं।

उन्होंने कहा कि नौजवान सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाएं देता है, लेकिन पेपर लीक हो जाते हैं, भर्तियां रद्द कर दी जाती हैं। परीक्षा के बाद कटऑफ़ चेंज हो जाता है। उत्तर प्रदेश में 12 लाख पद खाली पड़े हैं, और सरकार उन्हें भरने के लिए उदासीन है। नौजवानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश के लोगों की जिंदगी परेशानियों और मुसीबतों से भरी हुई है। राजनीति का मकसद सेवा करना होता है। यही लोकतंत्र का उद्देश्य है, लेकिन यहां जो सत्ता में है, वह आपको दबा रहा है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई का सामना जनता कर रही है, किसान अपनी समस्या से जूझ रहे हैं, बेरोजगारी से नौजवान परेशान हैं, कोई मदद नहीं कर रहा, कोई सहायता नहीं मिल रही है। उल्टा जब आप आवाज उठाते हैं, तो आपको दबाने की, आपका दमन करने की कोशिश की जाती है। कांग्रेस के अलावा अन्य दल आपसे वोट धर्म और राजनीति के आधार पर मांग रहे हैं, क्यों? इसकी वजह कि उन्होंने काम नहीं किया, जब लोगों पर अत्याचार हुआ, अन्याय हुआ, क्या अखिलेश यादव बाहर आए।

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में लोगों पर अत्याचार हुए, कोरोना का संकट आया, तब क्या समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आपकी मदद की ? नहीं की। तब कांग्रेस पार्टी ने लोगों की मदद की। और अब पीएम कह रहे हैं कि कांग्रेस ने लोगों की सहायता कर पाप किया। कांग्रेस पार्टी ने बीते 3 साल से लोगों के मुद्दों पर संघर्ष किया। या विपक्षी पार्टियां आपके हित में काम नहीं करना चाहतीं, क्योंकि उनको लगता है कि चुनाव से समय जब वह जाति-धर्म के नाम पर वोट मांगेंगी, आप वोट दे देंगे। भाजपा की सरकार 5 साल में 12 लाख पद भर सकती थी, पर उन्होंने नहीं किया। आज हवाई अड्डों का उद्घाटन कर रहे हैं, अब कह रहे हैं महंगाई पर रोक लगाएंगे, अब तक क्यों नहीं किया ? अब उन्हें महिलाएं याद आ रही हैं, कह रहे हैं कि महिलाओं के लिए योजनाएं बनाएंगे, तो अब तक क्यों नहीं बनाई ? अब महिलाओं को बरगलाने का काम कर रहे हैं। पांच साल में क्या किया आपने ? कुछ नहीं किया, जब कुछ नहीं, तब धर्म-जाति की ही बात करेंगे। पहले आपने जाति के नाम पर बसपा को जिताया, फिर जाति-धर्म के नाम पर सपा को जिताया और फिर आपने धर्म के नाम पर भाजपा को जिताया। क्या मिला आपको ? रोजगार मिला ? महंगाई कम हुई ? किसानों को कोई सुविधा मिली ? कोविड में कोई सहायता मिली ?

श्रीमती गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि छुट्टे जानवर की समस्या बीते पांच वर्ष से है। 2019 से मैं इस सरकार को आगाह कर रही हूं कि इस समस्या का कोई समाधान निकाला जाए। मैंने मुख्यमंत्री को इस समस्या को लेकर चिट्ठियां भी लिखी हैं। आज जब चुनाव आए हैं, तब देश के प्रधानमंत्री, सर्वज्ञानी, अंतर्यामी, जिनको हर चीज का संज्ञान होता है, वह कहते हैं कि मुझे तो संज्ञान ही नहीं था कि यह समस्या है। हमने छत्तीसगढ़ में इस समस्या का समाधान किया, वहां की सरकार 2 रुपये किलो गोबर खरीद रही है। यह समस्या वहां तक़रीबन ख़त्म हो गई है। हम उत्तर प्रदेश में यही योजना लागू करेंगे। हम किसानों का कर्ज माफ़ करेंगे। बिजली बिल हाफ और कोरोना काल का बकाया माफ़ किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाएगी। कोई इससे खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी। ब्लॉक स्तर तक के अस्पतालों में महिला डॉक्टर, नर्स की नियुक्ति करेंगे, छात्राओं को स्कूटी देंगे। 20 लाख रोजगार देंगे, उनमें 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए होंगी। महिलाओं पर हुए अत्याचार की रिपोर्ट दर्ज कर 15 दिन में कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ी, इस देश की आजादी के लिए खून पसीना कांग्रेस के नेताओं, देश के किसानों ने बहाया। इस आजादी को बचाने के लिए कांग्रेस खड़ी रहेगी और काम करेगी। आजादी का मतलब था इस देश का नौजवान, किसान और महिलाएं सशक्त बने और आत्मनिर्भर बने। जब तक आप सशक्त नहीं होंगे, आप आजाद नहीं होंगे। कांग्रेस के अलावा बाकी सारी पार्टियां धर्म और जाति के आधार पर आपकी गुलामी चाहती हैं ताकि आपके जज्बातों को अपना हथियार बनाकर वह सत्ता में रहें। इसलिए ऐसी पार्टी को चुनिए, जो आपके लिए काम करे, आपको सशक्त करे। कांग्रेस सबका विकास चाहती है, इसलिए चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को वोट देकर उत्तर प्रदेश का भविष्य सुरक्षित बनाएं।

436
124
Tags: #Congress#PriyankaGandhi
ADVERTISEMENT
Previous Post

23 फरवरी ई-पेपर शहर की सुर्खियां

Next Post

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के नेतृत्व में 25 फरवरी 2022 से ध्वजा का कारक केतु की अवधि सम्पूर्ण विश्व में रूस का अपना अलग प्रभाव स्थापित करने में मददगार होगी- एस्ट्रोलॉजर पं प्रमोद गौतम

Editor@SKS

Editor@SKS

Related Posts

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति
Big Breaking

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
April 13, 2024
महिला समन्वय संगठन गाजियाबाद विभाग की बहनों ने पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा
उत्तर प्रदेश

महिला समन्वय संगठन गाजियाबाद विभाग की बहनों ने पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
March 7, 2024
भगवान् श्रीराम के मंदिर में पुनः प्राणप्रतिष्ठा के बाद बहेगी विकास की लहर
Big Breaking

भगवान् श्रीराम के मंदिर में पुनः प्राणप्रतिष्ठा के बाद बहेगी विकास की लहर

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 25, 2024
अब चंद्रमा पर लैंडिंग ही अगला लक्ष्य
Big Breaking

इसरो ने रच दिया इतिहास, सफलतापूर्वक चाँद की सतह पर रखा कदम।

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
August 23, 2023
भारत ने रचा इतिहास, सफलता के साथ हुआ लांच
Big Breaking

ISRO Chandryaan-3 live

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
August 23, 2023
Next Post
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के नेतृत्व में 25 फरवरी 2022 से ध्वजा का कारक केतु की अवधि सम्पूर्ण विश्व में रूस का अपना अलग प्रभाव स्थापित करने में मददगार होगी- एस्ट्रोलॉजर पं प्रमोद गौतम

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के नेतृत्व में 25 फरवरी 2022 से ध्वजा का कारक केतु की अवधि सम्पूर्ण विश्व में रूस का अपना अलग प्रभाव स्थापित करने में मददगार होगी- एस्ट्रोलॉजर पं प्रमोद गौतम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Updates

मौसम

Rashifal Updates

भाषा चुने

  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
  • Login

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In