• Login
Monday, June 30, 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
ADVERTISEMENT
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
Shahar ki Surkhiyan
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
No Result
View All Result

कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में आयुष की महत्वपूर्ण भूमिका : राष्ट्रपति

भूमि पूजन कर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रखी महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय होगा

Editor@SKS by Editor@SKS
August 28, 2021
in देश
Reading Time: 1min read
A A
0
कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में आयुष की महत्वपूर्ण भूमिका : राष्ट्रपति
Getting your Trinity Audio player ready...

ये भी पढ़े

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

इसरो ने रच दिया इतिहास, सफलतापूर्वक चाँद की सतह पर रखा कदम।

ISRO Chandryaan-3 live

गोरखपुर, 28 अगस्त। प्राचीन एवं परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों के संरक्षण व संवर्धन की दिशा शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों एक मील का पत्थर स्थापित हो गया। आयुर्वेद, योग, यूनानी, होम्योपैथी व सिद्ध के समन्वित रूप आयुष के अलग-अलग महाविद्यालयों के सत्र, पाठ्यक्रम, परीक्षा और परिणाम के नियमन के तथा इन चिकित्सा पद्धतियों का लाभ आमजन तक और सुलभ कराने के ध्येय से उत्तर प्रदेश के प्रथम आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला राष्ट्रपति ने रखी। पूर्वांचल के लिए गौरव की बात यह कि महायोगी गोरखनाथ के नाम पर स्थापित हो रहे इस पहले आयुष विश्वविद्यालय की नींव महायोगी के नाम पर बसे इस जिले के भटहट ब्लॉक के पीपरी-तरकुलहा में पड़ी है। आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह कहकर वैदिककाल से प्रतिष्ठित आयुष प्रविधियों की महत्ता को आधुनिक काल मे भी स्थापित किया कि कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में आयुष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास स्थल पर पहुंचकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर आधारशिला रखी और ततपश्चात मंच पर पहुंचकर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में राष्ट्रपति की धर्मपत्नी व राष्ट्र की प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविंद, राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सहभागिता की। शिलान्यास समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा कि वैदिक काल से हमारे यहां आरोग्य को सर्वाधिक महत्व दिया जाता रहा है। किसी भी लक्ष्य को साधने के लिए शरीर पहला साधन होता है। योग के माध्यम से सामाजिक जागरण का अलख जगाने वाले महायोगी गोरखनाथ ने कहा है, ‘यदे सुखम तद स्वर्गम, यदे दुखम तद नर्कम’।
शरीर को निरोग बनाने में आयुष की महत्वपूर्ण भूमिका
राष्ट्रपति ने कहा कि प्राचीन काल से ही शरीर को स्वस्थ रखने की कई पद्धतियां प्रचलित रही हैं, इन्हें सामूहिक रूप में आयुष कहते हैं। दो दशकों से आयुष की लोकप्रियता में काफी बढ़ोतरी हुई है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे यहां कहा गया है, पहला सुख निरोगी काया। गोस्वामी तुलसीदास ने भी कहा है, बड़े भाग मानुष तन पावा। मानुष तन को निरोगी रखने में आयुष महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह कहते हुए प्रसन्नता जताई कि महायोगी गोरखनाथ के नाम पर आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना हो रही है और जल्द ही इससे संबद्ध होकर उत्तर प्रदेश में आयुष के सभी संस्थान और बेहतर कार्य कर सकेंगे।

भारत की संस्कृति जितना प्राचीन है योग
राष्ट्रपति श्री कोविंद ने जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में योग की उपयोगिता से हम सभी परिचित हैं। भारत का योग यहां की संस्कृति जितना ही प्राचीन है। ऋग्वेद के समय से ही योग की महत्ता सर्वविदित है। तनाव व चिंता से निवारण में योग के उपाय अचूक हैं।

तुलसीदास ने कहा था, गोरख जगायो योग
उन्होंने कहा कि योग के क्षेत्र में महायोगी गोरखनाथ का योगदान अविस्मरणीय है। गोरखनाथ जी का जीवन बेहद उदात्त था इसीलिए कबीरदास जी ने उन्हें कलिकाल में अमर बताया है। गोस्वामी तुलसीदास जी कहते थे, गोरख जगायो योग। योगशास्त्र की महत्ता पर खुद गुरु गोरखनाथ कहते थे, जिसने नियमित योगशास्त्र पढ़ लिया उसे अन्य किसी शास्त्र की आवश्यकता नहीं है। राष्ट्रपति ने कहा कि योग भारत की विविधताओं में एकता का उत्तम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सिद्ध चिकित्सा पद्धति का विकास नाथों-सिद्धों ने किया था। दक्षिण भारत मे यह विधा आज भी प्रचलित है। इस विधा के अंतर्गत खनिजों से इमरजेंसी मेडिसिन बनाने के प्रवर्तक महायोगी गोरखनाथ ही थे।

आयुर्वेद प्राचीनतम चिकित्सा प्रणाली
इसी क्रम में राष्ट्रपति ने आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद प्राचीनतम चिकित्सा प्रणाली है जिसमें मन, शरीर और आत्मा के संतुलन पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। जबकि प्राकृतिक चिकित्सा हमें अपने गांव, आसपास उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से निरोग होने की राह दिखता है।

गांधीजी भी थे प्राकृतिक चिकित्सा के प्रबल पक्षधर
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्राकृतिक चिकित्सा के प्रबल पक्षधर थे। उनका मानना था कि छात्रों को अपने शरीर के साथ ही गांव और क्षेत्र के बारे में भी पूरी जानकारी होनी चाहिए क्योंकि हमारे आसपास प्राकृतिक चिकित्सा के लिए जड़ी बूटियों का खजाना है।

योग, आयुर्वेद व सिद्ध पूरे विश्व को भारत का उपहार
राष्ट्रपति ने कहा कि आयुष की पद्धतियों में सबसे प्राचीन योग, आयुर्वेद व सिद्ध पूरे विश्व को भारत की तरफ से दिया गया अनुपम उपहार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन में आयुष आरोग्य केंद्र की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रपति भवन परिसर में आरोग्य वन विकसित करने का कार्य भी प्रारम्भ किया गया।

President Ram Nath Kovind laid the foundation stone for the Mahayogi Guru Gorakhnath AYUSH Vishwavidyalaya at Gorakhpur, Uttar Pradesh.

Details: https://t.co/qfCMrWu2ft pic.twitter.com/GfW2w2kc7o

— President of India (@rashtrapatibhvn) August 28, 2021

Tags: At GorakhpurPresident Of India
ADVERTISEMENT
Previous Post

दिल्‍ली वालों के दिल में बस गए यूपी के हुनरमंदों के ओडीओपी उत्‍पाद

Next Post

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

Editor@SKS

Editor@SKS

Related Posts

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति
Big Breaking

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
April 13, 2024
अब चंद्रमा पर लैंडिंग ही अगला लक्ष्य
Big Breaking

इसरो ने रच दिया इतिहास, सफलतापूर्वक चाँद की सतह पर रखा कदम।

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
August 23, 2023
भारत ने रचा इतिहास, सफलता के साथ हुआ लांच
Big Breaking

ISRO Chandryaan-3 live

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
August 23, 2023
प्रधानमंत्री ने 2023 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में महिला कुश्ती टीम का खिताब जीतने पर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं
टॉप न्यूज़

प्रधानमंत्री ने 2023 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में महिला कुश्ती टीम का खिताब जीतने पर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
August 19, 2023
विभाजन विभीषिका – जो विभाजन के दौरान मारे गये, जरा याद करें उनकी कुर्बानी
Big Breaking

विभाजन विभीषिका – जो विभाजन के दौरान मारे गये, जरा याद करें उनकी कुर्बानी

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
August 15, 2023
Next Post
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Updates

मौसम

Rashifal Updates

भाषा चुने

  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
  • Login

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In