• Login
Thursday, July 10, 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
ADVERTISEMENT
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
Shahar ki Surkhiyan
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
No Result
View All Result

अंत्योदय के सपने को साकार कर रहे हैं पीएम मोदी : पं. श्रीकान्त शर्मा

-  देश में 94 करोड़ से अधिक और यूपी में 11 करोड़ से अधिक को लगा कोविड टीका - देश के 80 करोड़ और प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मिल रहा निःशुल्क खाद्यान्न  - सौभाग्य योजना से देश के 2.81 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 1.41 करोड़ घरों का अंधेरा दूर हुआ - उज्जवला योजना से देश के 8 करोड़ और उत्तर प्रदेश के 1.47 करोड़ घरों को धुएं से मुक्ति - पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ आवासों को स्वीकृति, प्रदेश में 43 लाख से अधिक गरीबों को मिली पक्की छत - जनधन खातों से मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ - देश के  43 करोड़ 50 लाख जनधन खाते इनमें 1 लाख 45 हजार 272 करोड़ की राशि जमा है - यूपी में  7 करोड़ 43 लाख जनधन खातों में 27 हजार 741 करोड़ रुपये जमा हैं - स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत देशभर में 11 करोड़ व प्रदेश में बने 2 करोड़ शौचालय - मुद्रा योजना के तहत 31 करोड़ 47 लाख लोगों को 10 लाख 84 हजार करोड़ का लोन,  - उत्तर प्रदेश में मुद्रा लोन के 1 करोड़ 60 लाख लाभार्थी

Editor@SKS by Editor@SKS
October 10, 2021
in टॉप न्यूज़, देश, राजनीति, विकास
Reading Time: 1min read
A A
0
अंत्योदय के सपने को साकार कर रहे हैं पीएम मोदी : पं. श्रीकान्त शर्मा
Getting your Trinity Audio player ready...

ये भी पढ़े

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

E.Paper शहर की सुर्खियां

विवेक कुमार जैन

आगरा। 10/10/21

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के गरीब परिवारों को अपना परिवार मानते हैं और इसलिए वो पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में दिन-रात जुटे हैं। प्रदेश सरकार उनके मार्गदर्शन में गरीब कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। कभी पिछड़े राज्यों में शुमार यूपी डबल इंजन की सरकार में हर पैमाने पर अगड़े राज्यों की कतार या यूं कहें कि पहले पायदान पर खड़ा है।
उन्होंने कहा कि कोविड की विपत्ति के समय कोई भूखा न सोये, उसके घर में रोशनी पहुंचे, उसके घर को धुएं से कैसे मुक्त किया जाए, उसको पक्की छत कैसे मिले, बहन बेटियों के लिए शौचालय ठीक से बने, आयुष्मान भारत के तहत पूरे परिवार को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिले इसकी चिंता की। उनके नेतृत्व में ऐसी नीतियां बनने के साथ प्रभावी क्रियान्वयन भी हुआ है।
आज कोरोना से बचाव के लिए देश में 94 करोड़ से अधिक और यूपी में 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। देश और प्रदेशवासियों को स्वदेशी सुरक्षा कवच मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने विपत्ति में सभी देशवासियों की चिंता की है। देशभर में 80 करोड़ और प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन की व्यवस्था सरकार ने की है।
पीएम के नेतृव में शुरू हुई गरीब कल्याण योजनाओं की मदद से गरीबों को स्वाभिमान व सम्मान के साथ जीवनयापन का अधिकार मिला है। जहां सौभाग्य योजना से देश के 2.81 करोड़ परिवारों व यूपी में 1.41 करोड़ घरों का अंधेरा दूर हुआ है वहीं, उज्जवला योजना से देश के 8 करोड़ व प्रदेश के 1.47 करोड़ घरों की माताओं व बहनों को चूल्हे के धुएं से मुक्ति भी मिली है। देश के 3 करोड़ परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत छत मिली है। आज प्रदेश के 43 लाख गरीब परिवारों की सिर पर भी इस योजना के तहत पक्की छत की सुरक्षा है।
कहा, गरीब के हक का पैसा गरीब को मिले उसके हक पर भ्रष्टाचार की लूट बंद हो इसका भी इंतजाम मोदी जी ने जनधन खातों की मदद से किया। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ स्वरूप मिलने वाली मदद सीधे लाभार्थी के खाते में जा रही है। देश के  43 करोड़ 50 लाख जनधन खाते में 1 लाख 45 हजार 272 करोड़ की राशि जमा है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य रक्षा की दिशा में स्वच्छ भारत अभियान का बहुत बड़ा योगदान है। इस अभियान का असर यह रहा है कि अब बच्चे बड़े सभी लोग स्वच्छता के प्रति आग्रही हुए हैं। देश के 11 करोड़ घरों व प्रदेश के दो करोड़ घरों में शौचालय का निर्माण किसी क्रांति से कम नहीं है। आयुष्मान भारत योजना से गरीब को मुफ्त इलाज की भी व्यवस्था हुई है। आज गरीब योजना के कार्ड की मदद से 5 लाख तक का उपचार निःशुल्क करा सकता है। प्रदेश के डेढ़ करोड़ परिवारों को इसका सुरक्षा कवच मिला हुआ है।
कहा कि रोजगार सृजन की दिशा में भी मोदी जी ने बड़े कदम उठाए हैं। आज मुद्रा योजना के तहत 31 करोड़ 47 लाख लोगों को 10 लाख 84 हजार करोड़ का लोन मिला है। प्रदेश के 1.60 करोड़ लोग इस योजना के तहत स्वरोजगार कर अपना और दूसरों का जीवन स्तर बेहतर कर रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पहले गरीब और किसान केवल नारों में रहते थे उनके लिए किया कुछ नहीं जाता था। पूर्व की सरकारों में केवल अपनी चिंता की जाती थी, मोदी जी ने देश के गरीब परिवारों की चिंता की। देश की प्रगति देश के किसानों और गरीब परिवारों की प्रगति से ही संभव है।

आपके आशीर्वाद से जब एक गरीब घर के बेटे श्री @narendramodi जी प्रधानमंत्री बने तो सिर्फ 7 सालों में 11 करोड़ शौचालय, 3 करोड़ परिवारों को छत, 2.81 करोड़ परिवारों को बिजली, 8 करोड़ परिवारों को LPG, 43.50 करोड़ को बैंक खाते और 60 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा मिला। @BJP4India @BJP4UP pic.twitter.com/3p9sPLQGaz

— Shrikant Sharma (मोदी का परिवार) (@ptshrikant) October 9, 2021

981
69
Tags: #NarendraModi
ADVERTISEMENT
Previous Post

ताजनगरी आगरा पहुँची डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेते फ्रेडेरिक्सन।

Next Post

डेनमार्क की प्रधान मंत्री ताज की सुंदरता देख मंत्र मुग्ध

Editor@SKS

Editor@SKS

Related Posts

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया
टॉप न्यूज़

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
May 26, 2024
हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति
Big Breaking

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
April 13, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 2, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 1, 2024
ई-पेपर

e.paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 31, 2024
Next Post
डेनमार्क की प्रधान मंत्री ताज की सुंदरता देख मंत्र मुग्ध

डेनमार्क की प्रधान मंत्री ताज की सुंदरता देख मंत्र मुग्ध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Updates

मौसम

Rashifal Updates

भाषा चुने

  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
  • Login

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In