• Login
Monday, June 16, 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
ADVERTISEMENT
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
Shahar ki Surkhiyan
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
No Result
View All Result

जिस घुरघुरी में सीता माता ने धोए थे पैर, मंत्री स्वाती सिंह के प्रयास से होगा कायाकल्प

-ऐसी है मान्यता पैर धोने के बाद अमृत हो गया था तालाब का पानी, पानी पीने से ठीक हो जाते थे बीमार लोग ऐतिहासिक तालाब के लिए 157.70 लाख रुपये स्वीकृत, इसमें से 40 लाख रुपये की पहली किश्त जारी मंत्री जी ने सभी क्षेत्रवासियों को उपलब्धि हेतु दी बधाई

Editor@SKS by Editor@SKS
October 24, 2021
in टॉप न्यूज़, राज्य, विकास
Reading Time: 1min read
A A
0
जिस घुरघुरी में सीता माता ने धोए थे पैर, मंत्री स्वाती सिंह के प्रयास से होगा कायाकल्प
Getting your Trinity Audio player ready...

ये भी पढ़े

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

महिला समन्वय संगठन गाजियाबाद विभाग की बहनों ने पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा

लखनऊ, 23 अक्टूबर 2021।

कई दशकों से उपेक्षित मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक घुरघुरी तालाब का अब सौंदर्यीकरण हो जाएगा। इसके लिए सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक व प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह बहुत दिनों से लगी हुई थीं। इस ऐतिहासिक तालाब के लिए 157.70 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें से प्रथम 40 लाख रुपये की पहली किश्त जारी भी कर दिया गया है। इस तालाब का अस्तित्व भगवान राम के समय का माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि बिठूर जाते समय सीता ने इसमें पैर धोए थे। इसके बाद यहां का जल अमृत बन गया था।
यूपी पर्यटन विभाग द्वारा जारी किये गये बजट के साथ ही उच्च गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने की बात कही गयी है। 19वीं सदी में एक हिंदू राजा गुरुदयाल द्वारा बनवाये गये इस तालाब के प्रति उधर के लोगों में काफी आस्था है। दूर-दूर से लोग आकर इस तालाब में पूजा-पाठ करते हैं। इस तालाब के किनारे दुर्गा व हनुमान जी का मंदिर भी है। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले में काफी दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।
इस संबंध में राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र हमारा परिवार है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हर आस्था के केन्द्र को सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए हर तरह से प्रयास किये हैं। इसी कड़ी में हमने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने विधानसभा क्षेत्र के इस ऐतिहासिक तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए अनुरोध की थी। इसके लिए उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बजट को स्वीकृति देते हुए प्रथम किश्त भी जारी कर दिया। काकोरी कस्बे में घुरघुरी तालाब के बारे में मान्यता है यह भगवान राम के समय से इसका अस्तित्व है। कहा जाता है कि बिठूर जाते समय सीता ने इसमें पैर धोए थे। इसके बाद यहां का जल अमृत बन गया था। लोग कहते हैं कि, कभी इस तालाब का जल लगाने से घाव ठीक हो जाते थे। ये पानी पीने से बीमार लोग ठीक हो जाते थे। देखरेख के अभाव में तालाब का पानी प्रदूषित होता चला गया।
आसपास के गांवों के लोग यहां कागज में अपनी अर्जी लिखकर यहां एक दीवार में लगा जाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उनकी मुरादें पूरी हो जाती है। यह करीब साढ़े चार बीघे के खुले परिसर में बना हुआ है। स्थानीय निवासी महादेव प्रसाद अवस्थी ने बताया कि तालाब को गोड़ धुली नाम से भी जाना जाता है। कालांतर में इसे दस्तावेजों में गुरघुरी के नाम से दर्ज कर दिया गया। यह गुरुदयाल लाला के नाम पर दर्ज है जिनके बारे में लोगों को कुछ नहीं मालूम है।

मंत्री जी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सरोजनी नगर में काकोरी विकासखंड में ऐतिहासिक ” घुरघुरी तालाब ” स्थित है l वर्ष 2017 में अपने प्रथम चुनाव प्रचार के दौरान पौराणिक ,आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के घुरघुरी ताल की उपेक्षा को देखकर मेरा मन अत्यंत विचलित हो गया था और मैंने उमा भारती जी को साथ ले जाकर घुरघुरी तालाब का दर्शन एवं निरीक्षण किया था साथ ही संकल्प लिया था कि अपने इसी कार्यकाल के दौरान मैं घुरघुरी ताल के विस्तृत एवं व्यापक संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करूंगी l मुझे यह अवगत कराते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की असीम प्रेरणा से घुरघुरी ताल के पर्यटन – विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु 157.70 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है l उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि हेतु बधाईयाँ दी है।

187
13
Tags: #UTTARPRADESH
ADVERTISEMENT
Previous Post

बाराबंकी के हरख बाजार से महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने रवाना की प्रतिज्ञा यात्रा

Next Post

आगरा सेण्ट्रल जेल में आये कश्मीर के 38 कैदी

Editor@SKS

Editor@SKS

Related Posts

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया
टॉप न्यूज़

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
May 26, 2024
हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति
Big Breaking

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
April 13, 2024
महिला समन्वय संगठन गाजियाबाद विभाग की बहनों ने पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा
उत्तर प्रदेश

महिला समन्वय संगठन गाजियाबाद विभाग की बहनों ने पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
March 7, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 2, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 1, 2024
Next Post
आगरा सेण्ट्रल जेल में आये कश्मीर के 38 कैदी

आगरा सेण्ट्रल जेल में आये कश्मीर के 38 कैदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Updates

मौसम

Rashifal Updates

भाषा चुने

  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
  • Login

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In