Getting your Trinity Audio player ready...
|
विवेक कुमार जैन
आगरा,27 जनवरी। आगरा में गुरुवार को पांच मंजिला प्लाजा के बेसमेंट में आग लग गयी। बेसमेंट में फर्नीचर का गोदाम था। इस दौरान आसपास के दुकानदार और शोरूम संचालकों ने अपनी दुकानें और शोरूम बंद कर दिये। इस संबंध में मुख्य फायर बिग्रेड अधिकारी अग्रिरंजन शर्मा एवं प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि आग बुझाने में पांच दमकलों का उपयोग किया गया। जिसमें तीन संजय प्लेस और दो ईदगाह से आग बुझाने पहुंची थीं। साथ में एंबुलेंस भी थी। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
गुरुवार दोपहर को पांच मंजिला एक प्लाजा के बेसमेंट में दोपहर को आग लग गई। बेसमेंट में फर्नीचर का गोदाम बना हुआ है। जिसमें आग लगी। आग लगने से पूरी बिल्डिंग में धुआं का गुबार छा गया। माहौल में अफरा-तफरी के बीच प्लाजा में मौजूद अन्य शोरूम और दुकानों को दुकानदारों ने बंद करा दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है जिसने आग बुझाने का काम किया।
मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सौ फुटा रोड स्थित कालिंदी प्लाजा का है। यह पांच मंजिला इमारत है और इसके बेसमेंट में फर्र्नीचर का गोदाम बना हुआ है। गुरुवार दोपहर को यहां अचानक आग लग गई। आग को देखकर कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। फर्नीचर गोदाम में लगी आग का धुआं पूरी इमारत पर छा गया। इससे भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी के बीच लोगों ने अपने शोरूम और दुकानें बंद करना शुरू कर दिया। मौके पर दमकल की तीन गाडिय़ां पहुंच गई हैं। जिनके द्वारा आग बुझाने का प्रास किया जा रहा है।
इस संबंध में मुख्य फायर बिग्रेड अधिकारी अग्रिरंजन शर्मा एवं प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि आग बुझाने में पांच दमकलों का उपयोग किया गया। जिसमें तीन संजय प्लेस और दो ईदगाह से आग बुझाने पहुंची थीं। साथ में एंबुलेंस भी थी। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।