Getting your Trinity Audio player ready...
|
विवेक कुमार जैन
आगरा,3 फरवरी।
आगरा मेेंं शुक्रवार को थाना सिकंदरा पुलिस और एसओजी की टीम ने ईरानी गैंग के सरागना सहित छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये गैंग के सदस्यों से पुलिस पूछताछ में कई थाना क्षेत्रों में उनके द्वारा घटित कई वारदातों का पर्दाफाश हुआ है। पकड़े गये सदस्यों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
आगरा के कई थाना क्षेत्रों में बीते दिनों टप्पेबाजी की घटनाएं हुईं। गैंग के सदस्य पुलिसकर्मी बनकर लोगों को फंसाते थे। चेकिंग का डर दिखाकर वे गहने और नकदी अपने हाथ में लेते थे। इसके बाद फरार हो जाते थे। इन घटनाओं के पर्दाफाश को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने एसओजी टीम को लगाया था। गुरुवार को एसओजी टीम ने सिकंदरा पुलिस के सहयोग से गैंग के सरगना समेत छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये बदमाशों में हुसैनी गैंग का सरगना है। इसके खिलाफ करीब तीस से अधिक मुकद्मे दर्ज हैं। पकड़े गये गैंग सदस्यों में इमरान, खैबर अली, अली उफ्र्र मौहम्मद, बरकत और मौहम्मद सैयद अली हैं। इनके पास से 33 हजार रुपये, सोने के गहने और बाइक बरामद हुई है। शातिर हुसैनी के खिलाफ मैसूर,पुणे और मुंबई में भी मुकद्मे हैं। सभी बदमाश मुंबई के रहने वाले हैं। आगरा में शहीदनगर में अपनी एक रिश्तेदार महिला के यहां आकर रहते थे। यहां से वारदात करने निकलते थे। एक बदमाश सीनियर बन जाता था। अन्य सहयोगी बनकर लोगों को सीनियर के पास ले जाते थे। वहां सीनियर पुलिस अधिकारी बनकर खड़ा शाातिर उनसे कहता था कि छिनैती की घटनाएं बहुत हो रही हैं। इसलिये अपने गहने उतारकर रख लें। इसी बहाने ये उनके गहने लेकर फरार हो जाते थे। शातिरों ने पूछताछ में सिकंदरा, कमलानगर, कोतवाली, एत्माद्दौला और एत्मादपुर थाने की करीब दस घटनाएं स्वीकारी हैं। अभी शातिरों से और पूछताछ की जा रही है।