• Login
Saturday, May 17, 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
ADVERTISEMENT
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
Shahar ki Surkhiyan
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
No Result
View All Result

जिन्ना के अनुयायी गन्ने की मिठास को क्या समझेंगेः योगी

मुख्यमंत्री ने गोंडा के मैजापुर में बलरामपुर चीनी मिल परिसर में किया एशिया के सबसे बड़े एथेनाल प्लांट का उद्घाटन 15 मेगावाट क्षमता का बिजली उत्पादन केंद्र बनेगा किसानों को मिलेगा सीधा फायदा, युवाओं को मिलेगा रोजगारः योगी

Editor@SKS by Editor@SKS
November 28, 2021
in Event, एग्रीकल्चर, टॉप न्यूज़
A A
0
धान हो या गन्ना, बारिश से फसल खराब हुई तो होगी क्षतिपूर्ति
Getting your Trinity Audio player ready...

ये भी पढ़े

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

E.Paper शहर की सुर्खियां

लखनऊ, 27 नवंबर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा के मैजापुर में बलरामपुर चीनी मिल परिसर में एशिया के सबसे बड़े एथेनाल प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अन्नदाता अपने खेत में गन्ने के साथ डीजल और पेट्रोल का भी उत्पादन करने जा रहा है। एथेनाल प्लांट लगेगा। उन्होंने जो पैसा पहले विदेशों में जाता था, अरब में जाता था, अब वह एथेनॉल उत्पादन के माध्यम से हमारे किसान की जेब में जाएगा। किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले पेट्रोल के नाम पर जो पैसा खर्च होता था, इसका एक छोटा सा हिस्सा भारत विरोधी गतिविधियों में कार्य करने वाले लेकर चले जाते थे। हमारा ही पैसा हमारे खिलाफ खर्च होता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एथेनॉल प्लांट के शिलान्यास के साथ ही मैजापुर चीनी मिल की क्षमता को भी बढ़ाया जा रहा है और 15 मेगावाट की बिजली उत्पादन का नया संयंत्र लग रहा है। इसे यह पूरा क्षेत्र जगमगाएगा, रोजगार की संभावनाएं बनेंगी।
उन्होंने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहा था। क्रय की कोई व्यवस्था नहीं थी। प्रदेश में दंगे होते थे, अराजकता व्याप्त थी, लेकिन 2017 के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। आज चीनी मिल समय पर भुगतान कर रहे हैं। साथ ही गेहूं, धान, दलहन, तिलहन के क्रय केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। अकेले गोंडा जनपद में ही 92,000 कुंतल से अधिक गेंहू की खरीद हुई है। एमएसपी किसान के खाते में सीधे गया है।
उन्होंने कहा कि 2017 के पहले तो प्रदेश में ऐसी सरकार थी जो पर्व और त्योहारों पर दंगा करवा देती थी और अयोध्या में राम जन्मभूमि आतंकी हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमों को वापस लेती थी। वह तो धन्यवाद है इलाहाबाद उच्च न्यायालय का, जिन्होंने प्रदेश सरकार की इस मंशा को पूरा नहीं होने दिया था। जो ये दंगाई हैं, जिन्ना के अनुयाई हैं, वो इस गन्ने की मिठास को क्या समझ पाएंगे?
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आई तो पर्व और त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने लगे। आपके पर्व और त्योहारों के सामने तो अब कोरोना भी मात खा गया है। यह नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर है। हमने प्रदेश को दंगा मुक्त प्रदेश बनाया। पिछले साढे 4 वर्षों में एक भी दंगा नहीं हुआ। आतंकवादियों को भाजपा सरकार ने उनकी मांद में घुसकर के मारा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बबुआ, बुआ को तो पूरा मौका मिला था प्रदेश में कार्य करने का। पहले विकास के लिए नहीं काम होता था। इनके दोहरे चरित्र, इनके बहकावे में कभी मत आना। क्योंकि इन लोगों के बयानों से तो गिरगिट भी शरमा जाता है। अकेले गोंडा जनपद में हम लोगों ने विगत साढ़े चार वर्ष के अंदर 42,000 लोगों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराए हैं।
उन्होंने कहा कि गरीब को पहले भी मकान, शौचालय, बिजली दी जा सकती थी, लेकिन यह लाभ पहले नहीं मिलता था। यह मोदी जी और योगी के आने के बाद ही मिलना प्रारंभ हुआ है। 2017 के पहले तो सारा राशन सैफई चला जाता था। आज कोरोना टेस्ट फ्री, उपचार फ्री, राशन फ्री और फ्री में वैक्सीन भी मिली। आज हम साढ़े 15 करोड़ लोगों को वैक्सीन दे चुके हैं।
मुझे याद है कि 2016 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। मैं गोरखपुर से सांसद था। कुशीनगर में भूख से मौत का पता चलने पर मैं वहां गया तो पता चला कि मरने वाले मुसहर जाति के लोग थे। वहां पता चला कि उनका राशन कार्ड समाजवादी पार्टी के किसी पदाधिकारी ने अपने घर में रखा था और वह उसके नाम से राशन लेता था। सोनभद्र में, चित्रकूट में भूख से मौत 2016 में होती थी। 2017 के बाद ना प्रदेश में कोई दंगा हुआ,न किसी किसान ने आत्महत्या की और न ही कोई भूख से मौत हुई है। मुझे याद है कि पहले गोंडा से देवीपाटन आने में साढ़े तीन घंटे लगते थे और अब 45 मिनट में मैं पहुंच जाता हूं। पहले बिजली बरसात के समय आकाश में चमकती थी, आज सबको बिजली मिल रही है।
उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान सरकार और भाजपा के लोग ही लोगों की मदद कर रहे थे। सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग घरों में बैठे थे। ट्विटर पर गलत सूचनाएं दे रहे थे। अब ऐसे लोगों को कहने की जरूरत है कि वह अपने घर में ही पड़े रहें।
उन्होंने कहा कि प्लांट को बेहतर कनेक्टिविटी देने की आवश्यकता है। यह प्लांट लोगों को रोजगार देगा जो जीवन में परिवर्तन लाएगा। आज गोंडा जनपद में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। भाजपा बिना भेदभाव के विकास की योजना को आगे बढ़ाएगी। आज एक बड़ा निवेश लगभग साढ़े सौ करोड़ रुपए का निवेश इस क्षेत्र में हो रहा है। व्यापार के, रोजगार के अवसर खुलेंगे। गोंडा जनपद समेत देवीपाटन मंडल के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

786
8
Tags: #Yogiadityanath
ADVERTISEMENT
Previous Post

अखिलेश के राज में उत्त्तर प्रदेश बन गया था दंगा प्रदेश : गिरीश यादव

Next Post

ब्रह्माण्ड के न्यायाधीश शनि प्रधान वर्ष, 2021 के अंत तक निरकुंश सरकारों को आम जनता के समक्ष झुकना पड़ेगा: पं प्रमोद गौतम

Editor@SKS

Editor@SKS

Related Posts

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया
टॉप न्यूज़

गाजियाबाद में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
May 26, 2024
हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति
Big Breaking

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
April 13, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 2, 2024
ई-पेपर

E.Paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 1, 2024
ई-पेपर

e.paper शहर की सुर्खियां

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 31, 2024
Next Post
ब्रह्माण्ड के न्यायाधीश शनि प्रधान वर्ष, 2021 के अंत तक निरकुंश सरकारों को आम जनता के समक्ष झुकना पड़ेगा: पं प्रमोद गौतम

ब्रह्माण्ड के न्यायाधीश शनि प्रधान वर्ष, 2021 के अंत तक निरकुंश सरकारों को आम जनता के समक्ष झुकना पड़ेगा: पं प्रमोद गौतम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Updates

मौसम

Rashifal Updates

भाषा चुने

  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
  • Login

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In