• Login
Thursday, July 31, 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
ADVERTISEMENT
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
Shahar ki Surkhiyan
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
No Result
View All Result

इसरो ने दिया चंद्रयान की अच्छी खबर – मिशन सही समय पर

ISRO Chandra Yaan 3 Pragyan

shaherkisurkhiyan@gmail.com by shaherkisurkhiyan@gmail.com
August 22, 2023
in Big Breaking
Reading Time: 1min read
A A
0
इसरो ने दिया चंद्रयान की अच्छी खबर – मिशन सही समय पर
Getting your Trinity Audio player ready...

ये भी पढ़े

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

आंदोलन के नाम पर देश विरोधी तंत्र हुआ सक्रिय

उत्तराखंड सरकार का सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

इसरो ने लैंडर का नया वीडियो किया जारी 

नई दिल्ली, (SKS)  @sksbharat । चंद्रयान 3 मिशन 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर लैंड कराया जाएगा। हालांकि, इससे पहले विक्रम लैंडर के लिए अनुकूल स्थितियों को पहचाना जाएगा। इसरो के मुताबिक, लैंडिंग के लिए निर्धारित समय से ठीक 2 घंटे पहले यान को उतारने या न उतारने पर अंतिम निर्णय होगा। इसरो के वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई के मुताबिक, अगर चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को लैंड नहीं कराया जाता है, तो फिर इसे 27 अगस्त को भी चांद पर उतारा जा सकता है।

चंद्रयान-3 मिशन की सफल लॉन्चिंग के बाद अब सभी लोग उसकी लैंडिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस मिशन को सफल बनाने के लिए देशभर में लोग दुआ और प्रार्थनाएं कर रहे हैं। धर्मनगरी वाराणसी में भी लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा की। कमच्छा स्थित मां कामख्या मंदिर में लोगों ने चंद्रयान की तस्वीर के साथ खास हवन-पूजन किया।इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। इसी के साथ इसरो ने 19 अगस्त 2023 को विक्रम लैंडर के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) से ली गईं कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। बताया गया है कि इन्हें चांद के 70 किमी ऊपर से लिया गया। चंद्रयान-3 मिशन को लेकर पूरी दुनिया टकटकी लगाए बैठी है।

इस बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने एक नया वीडियो पोस्ट कर मिशन को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। एजेंसी ने बताया कि मिशन तय समय पर है सिस्टम की जांच भी नियमित की जा रही है। इसके साथ ही मिशन की निगरानी कर रहा परिसर भी जोश और ऊर्जा से भरा है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने चंद्रयान मिशन पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें ऊपर वाले से पूरी उम्मीद है कि हमारा चंद्रयान मिशन बेहद सफल होगा। मैं अपने वैज्ञानिकों को पहले से ही बधाई देता हूं कि वे कुछ बड़ा हासिल करने वाले हैं। आपने देखा कि हाल ही में रूस का मिशन फेल हो गया। हमें उम्मीद है कि हम सफल होंगे और हमारे वैज्ञानिक भारत का नाम रोशन करेंगे।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आनंद दुबे ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मुंबई के चंद्रमौलेश्वर शिव मंदिर में हवन का आयोजन किया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चंद्रयान-3 मिशन को गर्व का स्रोत बताया है। हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि चंद्रयान-3 लैंडिंग प्रक्रिया के आखिरी चरण में है। पूरा देश प्रार्थना कर रहा है, मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रार्थनाएं परिणाम दिखाएंगी और चंद्रयान-3 चंद्रमा पर तिरंगा फहराने में सफल होगा। कलाकार मरियप्पन ने कहा, जब भी कोई महत्वपूर्ण घटना घटती है तो मैं सोने का उपयोग करके लघु मॉडल बनाता हूं। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। चंद्रयान प्रोजेक्ट में शामिल सभी वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मैंने 4 ग्राम सोने का उपयोग करके इस मॉडल को डिजाइन किया। इसे डिजाइन करने में मुझे 48 घंटे लगे। कोयम्बटूर के एक लघु कलाकार ने 4 ग्राम सोने का उपयोग करके चंद्रयान 3 का 1.5 इंच लंबा मॉडल डिजाइन किया है।

चंद्रयान-3 का लूनर लैंडर विक्रम कल, 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूरी तरह तैयार है।निदेशक एम देसाई ने कहा कि यान को 30 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा पर उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया शुरू करने से 2 घंटे पहले सभी निर्देश लैंडिंग मॉड्यूल को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस समय उन्हें चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को ही चंद्र सतह पर उतारने में कोई मुश्किल नजर नहीं आ रही है, इसलिए उसी तारीख पर यान को उतारने का प्रयास होगा।

—————————————————————————————————————————–

               चांद पर विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी में अनुष्ठान, संतों ने की विशेष पूजा-अर्चना

वाराणसी, से राजेश सिंह                       ।

भारत का एक बड़ा सपना कल यानि 23 अगस्त को साकार होने वाला है। इस दिन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी। विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी समेत देश के कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है। मंगलवार को काशी के कई मंदिरों में पूजा-पाठकर चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए कामना की गई।सुदामा कुटी आश्रम में संत महात्माओं द्वारा हवन पूजन किया गया। हाथों में तिरंगा और चंद्रयान की तस्वीर लेकर उसकी सफल लैंडिंग के लिए महादेव से प्रार्थना की गई। विद्वानों द्वारा मंत्र उच्चारण कर सफलता के लिए पूजा अर्चना की गई। कमच्छा स्थित मां कामख्या मंदिर में राष्ट्रीय हिंदू दल से जुड़े लोगों ने चंद्रयान-3 की तस्वीर के साथ खास हवन-पूजन किया।विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग एवं इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता की कामना की। नमामि गंगे की टीम ने वेदपाठी बटुकों के साथ आरती उतारकर मां गंगा और भगवान भास्कर से आशीर्वाद मांगा। बीते दिनों भीअलग-अलग मंदिरों में इसरो के मिशन की सफलता के लिए पूजा-पाठ हुआ था।


चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए अयोध्या में हवन-पूजन, लखनऊ में पढ़ी गई नमाज
लखनऊ, (SKS)। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश प्रार्थनाएं कर रहा है। हर कोई चाहता है कि भारत ये उपलब्धि  हासिल करे। इसे लेकर प्रार्थनाएं भी की जा रही हैं। अयोध्या में दिवाकराचार्य महा राज ने चंद्रयान3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए हवन-पूजन किया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इसरो प्रमुख को बधाई और शुभ कामनाएं दी हैं।
इसी तरह लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में जुहर की नमाज के बाद इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआ कराई। दुआ में काफी तादात में लोग शामिल हुए ।

916
Tags: #Chandrayaan3#ISRO
ADVERTISEMENT
Previous Post

पश्चिम बंगाल और राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर खुद कटघरे में आ गये हैं विपक्षी दल

Next Post

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सम्मिट 2023

shaherkisurkhiyan@gmail.com

shaherkisurkhiyan@gmail.com

Related Posts

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति
Big Breaking

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
April 13, 2024
आंदोलन के नाम पर देश विरोधी तंत्र हुआ सक्रिय
Big Breaking

आंदोलन के नाम पर देश विरोधी तंत्र हुआ सक्रिय

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
February 20, 2024
उत्तराखंड सरकार का सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
Big Breaking

उत्तराखंड सरकार का सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 26, 2024
भगवान् श्रीराम के मंदिर में पुनः प्राणप्रतिष्ठा के बाद बहेगी विकास की लहर
Big Breaking

भगवान् श्रीराम के मंदिर में पुनः प्राणप्रतिष्ठा के बाद बहेगी विकास की लहर

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 25, 2024
सदियों की परीक्षा के बाद राम आ गए है
Big Breaking

सदियों की परीक्षा के बाद राम आ गए है

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 22, 2024
Next Post
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सम्मिट 2023

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सम्मिट 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Updates

मौसम

Rashifal Updates

भाषा चुने

  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
  • Login

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In