Getting your Trinity Audio player ready...
|
लखीमपुर हिंसा में पीड़ितों को प्रियंका गाँधी मिलने गयीं थी, वह अब गिरफ्तार हो गयीं हैं। खबर के मुताबिक प्रियंका गाँधी वाड्रा के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है, और उनको सीतापुर के पीएसी गेस्ट में गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें की रविवार को प्रियंका गाँधी लखनऊ पहुंची थी और प्रियंका गाँधी को हरगांव में पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। तब कहा जा रहा था की उनको हिरासत में लिया गया था, लेकिन अब खबर के मुताबिक उनके खिलाफ FIR दर्ज किया गया है और उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबर के मुताबिक उनको 4 अक्टूबर को करीब सुबह 4:30 बजे गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ धारा 151, धारा 116 और धारा 107 दर्ज की गयी हैं।
अबतक चार किसानों के मृत्यु की खबर आयी है।