• Login
Saturday, May 17, 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
ADVERTISEMENT
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
Shahar ki Surkhiyan
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
No Result
View All Result
Shahar ki Surkhiyan
No Result
View All Result

श्री केदारनाथ धाम  पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यो का अवलोकन किया

Editor@SKS by Editor@SKS
October 5, 2021
in आध्यात्मिक, राज्य
Reading Time: 1min read
A A
0
श्री केदारनाथ धाम  पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
Getting your Trinity Audio player ready...

ये भी पढ़े

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

महिला समन्वय संगठन गाजियाबाद विभाग की बहनों ने पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा

भगवान् श्रीराम के मंदिर में पुनः प्राणप्रतिष्ठा के बाद बहेगी विकास की लहर

श्री केदारनाथ धाम: 5 अक्टूबर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रात:  9 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केदारनाथ नाथ धाम पहुंचे। हेली पेड पर देवस्थानम बोर्ड,  जिला प्रशासन‌ सहित तीर्थ पुरोहितों ने उनकी अगवानी की तथा स्वागत किया गया।

हैलीपेड से मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे जहां उन्होंने सोशियल डिस्टेसिंग  का पालन करते हुए बाबा केदारनाथ भगवान के दर्शन किये। उनकी ओर से मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने रुद्राभिषेक का पाठ किया। देश एवं प्रदेश के  खुसहाली  की मंगलकामना की। देवस्थानम बोर्ड द्वारा उन्हें श्री केदारनाथ  भगवान का प्रसाद एवं रूद्राक्ष माला भेंट की।

मुख्यमंत्री आदि गुरु शंकराचार्य जी के समाधि स्थल गये और वहां समाधि स्थल पुनर्निर्माण  कार्य का निरीक्षण किया।  आदि गुरु शंकराचार्य जी की मूर्ति को‌ हेलीकॉप्टर से कुछ दिनों‌ पूर्व‌ श्री केदारनाथ धाम पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने संपूर्ण केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों  का मौके पर अवलोकन भी किया। उन्होंने पुनर्निर्माण में लगे अधिकारियों, इंजीनियरों,मजदूरो के साथ ही श्रृद्धालुओं से भी बातचीत की।

इस अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के  सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी मनुज गोयल, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल उपजिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह देवस्थानम बोर्ड के मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, प्रदीप सेमवाल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद देहरादून वापस आकर प्रेसवार्ता की। मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में प्रेस कॉनफ़्रेन्स को संबोधित करते हुए उन्होंने चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए चार धाम के लिए जारी की एसओपी का पूरा पालन करें। यात्रा पर निकलने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज और कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को साथ अवश्य लाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय न्यायालय ने चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन निर्धारित सीमा हो हटा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यात्रा भी चलती रहे और यात्रियों की सुरक्षा भी रहे, इसके लिए कोविड गाइड लाइन के तहत यात्रा को सकुशल संपन्न कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा को लेकर जो भी दिक्कतें हैं उन्हें जल्द दूर करने हेतु निर्देश दे दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 30 अक्टूबर तक श्री शंकराचार्य जी की समाधि का काम पूरा हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ धाम के लिए 409 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं जिनमें 225 करोड़ का कार्य पूरा हो गया है, जबकि फेज 2 में 114 करोड़ का कार्य निर्माणाधीन है। इसी तरह से बदरीनाथ धाम के लिए 245 करोड़ के कार्य प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि चारों धामों हेतु पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण हेतु 708 करोड़ रुपए के कार्य गतिमान और प्रस्तावित हैं।

834
32
Tags: #Kedarnath#PUSHKARDHAMI
ADVERTISEMENT
Previous Post

धारा 144 को तोड़ने के लिए प्रियंका गाँधी हुई गिरफ्तार

Next Post

फेसबुक के सी ई ओ मार्क ज़ुकेरबर्ग ऑफ़ 7 बिलियन डॉलर का घाटा

Editor@SKS

Editor@SKS

Related Posts

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति
Big Breaking

हिंदुत्व के आत्मबोध से भारत की होगी प्रगति

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
April 13, 2024
महिला समन्वय संगठन गाजियाबाद विभाग की बहनों ने पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा
उत्तर प्रदेश

महिला समन्वय संगठन गाजियाबाद विभाग की बहनों ने पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
March 7, 2024
भगवान् श्रीराम के मंदिर में पुनः प्राणप्रतिष्ठा के बाद बहेगी विकास की लहर
Big Breaking

भगवान् श्रीराम के मंदिर में पुनः प्राणप्रतिष्ठा के बाद बहेगी विकास की लहर

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 25, 2024
मंदिर वहीं बना है, जहां संकल्प लिया गया था
आध्यात्मिक

मंदिर वहीं बना है, जहां संकल्प लिया गया था

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 22, 2024
सदियों की परीक्षा के बाद राम आ गए है
Big Breaking

सदियों की परीक्षा के बाद राम आ गए है

by shaherkisurkhiyan@gmail.com
January 22, 2024
Next Post
फेसबुक के सी ई ओ मार्क ज़ुकेरबर्ग ऑफ़ 7 बिलियन डॉलर का घाटा

फेसबुक के सी ई ओ मार्क ज़ुकेरबर्ग ऑफ़ 7 बिलियन डॉलर का घाटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Updates

मौसम

Rashifal Updates

भाषा चुने

  • Home
  • Blog
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • शहर
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ
  • ई-पेपर
  • ओपिनियन
  • विकास
  • Login

© 2023 Shahar Ki Surkhiyan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In