Getting your Trinity Audio player ready...
|
विवेक कुमार जैन
आगरा,22 जनवरी ।आगरा में शनिवार को जनसंपर्क अभियान के लिए आगरा आये उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि दस मार्च को उत्तर प्रदेश में शंखनाद होगा और वह दिन विपक्ष के लिए निराशा भरा होगा। प्रदेश में 3०० से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलेंगी और 5० फीसदी मत मिलेगा। सपा-बसपा-कांग्रेस सहित दूसरे दल सिमट कर रह जाएंगे।
आगरा मंडल से अखिलेश यादव के चुनाव लडऩे के प्रश्र पर उन्होंने कहा कि इसका कोई फर्क नहीं पडऩे वाला आगरा की सभी सीटें भाजपा जीतेगी और दूसरे जिलों में भी ऐसा ही होगा। डॉ.शर्मा ने कहा कि सपा-रालोद गठबंधन का कोई असर नहीं है। कहीं एआईएनआईएम लड़ रहा है तो कहीं दूसरा कोई दल लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सपा की लड़ाई बसपा से है और बसपा की कांग्रेस से है। वहीं कांग्रेस की एआईएनआईएम से। ये दल आपस में लड़ रहे हैं। डॉ.शर्मा ने कांगे्रस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे अभी प्रत्याशी के लिए लड़ रहे हैं। प्रत्याशी मिलने के बाद चुनाव की लड़ाई भी लड़ेंगे।