Getting your Trinity Audio player ready...
|
देहरादून | भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियत कार्यक्रमानुसार दिनांक 14 फरवरी, 2022 (सोमवार) को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतदान होना नियत है। उत्तराखण्ड शासन श्रम अनुभाग द्वारा जारी अधिसूचन संख्या-84 (1)/ VIII-I/ 22-331 (श्रम) / 2002 दिनांक 31 जनवरी 2022 द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए मतदान दिवस दिनांक 14 फरवरी 2022 को बाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के अन्तर्गत मनाये जाने वाली सामान्य साप्ताहिक छुट्टी का दिन न हो तो मतदान के दिवस को बंदी दिवस के रूप में मनाये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
उत्तराखण्ड शासन, सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना संख्या- 132 /XXXi/ (15)G/ 2022-31 (सा०)/2015 दिनांक 02 फरवरी 2022 द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित समस्त अविरल प्रक्रिया वाले संस्थानों (उद्योगों) समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक संस्थानों/अर्द्ध-निकायों/कारखाना अधिनियम के अन्तर्गत कार्यरत कारीगरों/मजदूरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, एवं दुकानों में कार्यरत मजदूरों के लिए मतदान हेतु मतदान दिवस दिनांक 14 फरवरी 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उक्त तिथि को निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले सभी बैंक/कोषागार/ उपकोषागार भी बन्द रहेंगें।